गूगल को मिला नया लोगो

गूगल को मिला नया लोगोनई दिल्ली : विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजनों में शुमार गूगल ने अपना लोगो बदल लिया है। जल्द ही यह लोगो गूगल की सभी सेवाओं पर नजर आने लगेगा।

गूगल के स्थापना दिवस चार सितंबर से महज दो दिन पहले गूगल ने इस नए लोगो को अपने होमपेज पर एक डूडल के तौर पर लगाया है। गूगल की स्थापना चार सितंबर 1998 को लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी। बीते 17 सालों में गूगल ने कई सेवाओं को शुरू किया जिनमें जीमेल, यूट्यूब, गूगल मैप्स और एंड्रॉइड सर्वाधिक चर्चित हैं।

गूगल के होमपेज पर डूडल की शक्ल में एक हाथ आता है जो गूगल के पुराने लोगो को मिटाता है और फिर मोम के रंगों से गूगल का नया लोगो बनाता है जो बाद में पूर्ण रूप से नए लोगो के रूप में दिखता है। नए लोगो में मुख्यतौर पर गूगल के दोनों ‘जी’ में सर्वाधिक बदलाव नजर आता है जो बाद में सम्मिलित होकर अंग्रेजी के बड़े ‘जी’ के रूप में बदल जाता है। इस नए लोगो में भी गूगल के मूल चार रंगों को ही रखा गया है।

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो 

SOURCE - ZEE NEWS