सिर्फ पूजा-पाठ में ही नहीं, कपूर के ये भी हैं 7 कमाल के फायदे



आपने अभी तक कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ के कार्यों में ही किया होगा। लेकिन ये कपूर होम-हवन और पूजा-पाठ के अलावा स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है। कपूर के जरिए आप कई तरह की बीमारियों को दूर रख सकते हैं। इसका उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है और साथ ही इसका तेल भी बहुत ही फायदेमंद होता है। कई दवाइयों में भी कपूर शामिल किया जाता है और मरहम भी तैयार किए जाते हैं। यहां जानिए किन कपूर के 7 फायदे:


1. अगर आपको चोट लग गई है या कहीं कट जाने के कारण घाव हो गया है तो कपूर में पानी मिलाकर उस जगह पर लगाएं इससे राहत मिलेगा। कपूर में एंटीबायोटिक होता है जो चोट को हील करने में मदद करता है।

2. होगा आप किसी भी दर्द वाली जगह पर कपूर के तेल से मालिश कीजिए, ऐसा करने से आपका दर्द दूर होगा। पुराने जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह बहुत फायदेमंद है।



3. डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप कपूर का यूज कर सकते हैं। नारियल के तेल में कपूर मिलाकर इससे हेड मसाज करें और फिर आधे घंटे बाद सिर धो लें। इस उपाय को लगातार करते हैं तो फायदा नजर आने लगता है।

4. नारियल के तेल में कपूर डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए और इसका इस्तेमाल खुजली वाली जगह पर कीजिए यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको बहुत ही जल्दी आराम मिल जाएगा।

5. किसी प्रकार के इंफेक्शन की समस्या है तो आप कपूर के धुएं से बैक्टीरिया खत्म कर सकते हैं। यदि आप कपूर के धुएं का इस्तेमाल करते हैं तो इससे होने वाले इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।

6. अपनी फटी एड़ियों से छुटकारा प्राप्त करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा-सा कपूर और नमक डालकर इसमें कुछ देर तक अपने पैर डालकर रखिए। फिर स्क्रब करके मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लीजिए। इससे आपकी फटी एड़ियां एकदम मुलायम हो जायेंगीं।

7. दांतों में दर्द की समस्या है तो आप दर्द वाली जगह पर कपूर का पाउडर लगा लीजिए, इससे आपके दांत दर्द में राहत मिलेगा।

Source - Jagran