क्या चूहों ने आपकी वॉशिंग मशीन के तार कुतर दिए हैं? चलिए हम आपको बताते हैं कि आप अपनी वॉशिंग मशीन को चूहों से कैसे सुरक्षित रख सकते हैं!

क्या चूहों ने आपकी वॉशिंग मशीन के तार कुतर दिए हैं? चलिए हम आपको बताते हैं कि आप अपनी वॉशिंग मशीन को चूहों से कैसे सुरक्षित रख सकते हैं!

चूहे आपकी वॉशिंग मशीन के भीतर पहुँचने का रास्ता खोज सकते हैं और उसके इंसुलेशन को कुतरकर आपकी मशीन को कुछ ही सेकंड में खराब कर सकते हैं|
1) कुतरने की आवाज़ पर ध्यान दें - चूहे अक्सर खिड़कियों से और कई बार खुले दरवाजों से भीतर आते हैं| कुतरने वाले जानवरों और दौड़ने वाले अन्य जीवों पर नज़र रखें|
2) चूहों के आने-जाने के रास्ते बंद करें - चूहों को भीतर आने के लिए आधा इंच का छेद भी काफ़ी होता है| ऐसी जगहों का पता लगाएँ और उन पर फोम लैटेक्स की कोटिंग का छिड़काव करें या ऐसे छेदों को स्टील वूल से बंद कर दें|
3) वॉशिंग मशीन के आसपास की जगह को साफ़ और स्वच्छ रखे - वॉशिंग मशीन के आसपास खाने-पीने की चीज़ें होना चूहों को खुला निमंत्रण देने जैसा होता है| यह सुनिश्‍चित करें कि आप मशीन के आसपास की जगह से खाने-पीने की चीज़ें साफ़ करें और वहाँ सफ़ाई बनाए रखें|
4) वायर, कॉर्ड और केबल आदि को छुपाएँ - कॉर्ड को दीवार पर टाँगने के लिए क्लिप का इस्तेमाल करें| आप उन्हें कंसील्ड सर्ज प्रोटेक्टर से भी छुपा सकते हैं|
5) घरेलू नुस्खे भी आज़माएँ -  पेपरमिंट ऑइल बहुत बढ़िया विकल्प है| पेपरमिंट ऑइल में रुई के कुछ फाहे भिगोएँ और उन्हें बड़ी चतुराई से उन उपकरणों के पास रख दें, जहाँ आपको चूहे दिखाई देते हैं| जब इसकी खुशबू कम हो जाए तो इन फाहों को बदल दें|
Source - cleanipedia