
आज भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है. राष्ट्र निर्माण में अहम सहयोग देने वाले अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में 14 अप्रैल 1891 को हुआ था. अबंडेकर को अपनी पढ़ाई और देश के लिए कई अहम कार्यों के लिए जाना जाता है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर कितने पढ़े-लिखे थे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर...
- भीमराव अंबेडकर की शुरुआती पढ़ाई दापोली और सतारा में हुई और वे साल 1907 में बंबई के एलफिन्स्टोन स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए. इस अवसर पर एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था और उसमें भेंट स्वरुप उनके शिक्षक श्री कृष्णाजी अर्जुन केलुस्कर ने अपनी पुस्तक 'बुद्ध चरित्र' उन्हें प्रदान की थी.

















