Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

क्या आपकी WhatsApp चैट हिस्ट्री अपने आप हो जाएगी डिलीट?


इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में बड़ा बदलाव हो रहा है. अगस्त में हमने आपको बताया था कि कंपनी ने गूगल के साथ पार्टनर्शिप की है. इसके तहत गूगल ड्राइव में वॉट्सऐप के चैट्स बैकअप डिफॉल्ट तौर पर दिया जाएगा.

कंपनी ने यह भी कहा है कि अगर 12 नवंबर तक यूजर्स ने अपने वॉट्सऐप चैट्स बैकअप को गूगल ड्राइव पर रिफ्रेश नहीं किया है तो उनकी चैट हिस्ट्री डिलीट की जा सकती है. हालांकि यह गंभीर समस्या नहीं है, क्योंकि अगर आप हमेशा बैकअप लेते हैं या फिर चैट्स आपके स्मार्टफोन में हैं तो वो डिलीट नहीं होंगे.

गूगल के साथ की गई पार्टनर्शिप के तहत गूगल ड्राइव पर वॉट्सऐप चैट्स का बैकअप रखने से आपको दिए गए स्पेस में कोई कमी नहीं आएगी.

गूगल ड्राइव पर वॉट्सऐप चैट्स बैकअप रखने का फायदा ये है कि इसे किसी भी स्मार्टफोन पर आसानी से ओपन कर सकते हैं. अगर आपने नया फोन लिया है या फिर वॉट्सऐप के लिए नए स्मार्टफोन को यूज कर रहे हैं ऐसे में ये फीचर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. 

गूगल ड्राइव पर वॉट्सऐप का बैकअप लेने के लिए अपने स्मार्टफोन गूगल ड्राइव को ऐक्टिवेट कर लें. बैकअप बनाने के लिए वॉट्सऐप के मेन मेन्यू में जा कर सेटिंग्स पर टैप करें. यहां चैट का ऑप्शन होगा यहां आप बैकअप टू गूगल ड्राइव सेलेक्ट कर सकते हैं. यहां बैकअप फ्रिक्वेंसी का ऑप्शन मिलेगा जिसे अपने हिसाब से चुन लें. जिस अकाउंट में चैट्स बैकअप सेव करना है यहां एंटर करें.

कंपनी के यूजर्स को बैकअप लेते समय फोन को वाईफाई से कनेक्ट करने की सलाह दी है, क्योंकि बैकअप फाइल्स साइज में अलग होती हैं और डेटा खपत करते हैं जिससे आपको एक्स्ट्रा डेटा के पैसे लग सकते हैं.

गौरतलब है कि वॉट्सऐप चैट बैकअप सिस्टम दूसरे चैटिंग ऐप से अलग है. क्योंकि वॉट्सऐप के चैट्स और मीडिया किसी डेटिकेटेड सर्विस में स्टोर होने के बजाए फोन में ही स्टोर होते हैं. इसलिए फोन बदलते समय वॉट्सऐप का डेटा बैकअप लेना जरूरी होता है, इसलिए यूजर्स को गूगल क्लाउड का सहारा लेना होता है. हालांकि आईफोन में वॉट्सऐप का डेटा iCloud पर बैकअप होता है, लेकिन आम तौर पर लोगों का फ्री कोटा जल्द ही खत्म होता है.

Source - Aaj Tak 

Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (39) Sports (37) Know About (35) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) How To Do (13) Indian Court (13) Ladies Corner (12) Business (10) Farmers (9) Finance (9) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Do You Know (4) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) YouTube (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Kitchen Tips (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Proud of India (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)