Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

Indonesia Flight crash video दिखाता है एक भयानक अंत


इंडोनेशिया की Lion air flight JT610 आज सुबह क्रैश हो गई और इसमें सवार 189 लोगों की तलाश जारी है. ये फ्लाइट पांगकल पिनांग (Pangkal Pinang- उत्तरी इंडोनेशियन आइलैंड) की तरफ जा रहा था. प्लेन के क्रैश से पहले पायलट भाव्ये सुनेजा ने एयरपोर्ट से वापस बेस पर लौटने की इजाजत मांगी थी. टेकऑफ के बाद ही उन्हें समझ आ गया था कि प्लेन में कुछ गड़बड़ है. ट्रैफिक कंट्रोल ने वापस आने के लिए हामी भर दी थी, लेकिन एयरक्राफ्ट उसके कुछ समय बाद ही राडार से गायब हो गया. एयरक्राफ्ट तो नया था, लेकिन पायलट सुनेजा के पास करीब 11000 फ्लाइंग हावर्स का एक्सपीरियंस था. इंडोनेशियन फ्लाइट के पायलट सुनेजा असल में भारतीय थे.



जो तस्वीरें और वीडियो इंडोनेशियन फ्लाइट क्रैश के बाद सामने आ रहे हैं वो बताते हैं कि हादसा कितना भयानक था. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन का ऑयल और उसकी डिब्री किस तरह से समुद्र में तैर रही है.



Video: Rescue workers at the site of Indonesia Lion Air plane crash



इंडोनेशिया में लगातार एक के बाद एक ऐसे हादसे होते रहते हैं. इंडोनेशिया प्राक्रतिक आपदाओं से भी काफी परेशान रहता है. कुछ समय पहले जो सूनामी आई थी उसमें 800 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर आई थी.



: Families and friends of passengers in state of mourning and distress after hearing the news of plane crash.

ये वीडियो इंडोनेशिया जकार्ता एयरपोर्ट का है जहां अपने बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि काश उनके परिजनों की कोई खोज खबर मिल जाए.

जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ है उससे काफी दूर तक प्लेन का मलबा फैला देखा जा सकता है.


फ्लाइट JT610: कितने लोग थे प्लेन में?

रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन में 189 लोग थे. जिनमें दो पायलट थे जिसमें से एक भारतीय था. तीन बच्चे और पांच फ्लाइट अटेंडेंट थे. एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशियन सरकार के 23 लोग भी फ्लाइट में मौजूद थे. जिसमें से 20 इंडोनेशियन मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस में काम करते थे.

सर्च और रेस्क्यू एजेंसी बासारनस (Basarnas) के हेड मोहम्मद सेयाउगी जो इस समय प्लेन क्रैश साइट का मुआयना कर रहे है और हताहत हुए लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं उनके हवाले से रिपोर्ट आई है कि पानी में लोगों के शरीर के अंग बहते हुए दिख रहे हैं. साथ ही प्लेन के अवशेष भी दिख रहे हैं.

चौंकाने वाली बात ये है कि ये एयरक्राफ्ट लायन एयर को सिर्फ दो महीने पहले ही डेलिवर किया गया था और 18 अगस्त से ही इसका इस्तेमाल हो रहा था. ये जानकारी एयर ट्रैकिंग सर्विस flightradar24 के अनुसार दी गई है. इस वेबसाइट ने लायन फ्लाइट के आखिरी 13 मिनट की जानकारी भी रिकॉर्ड की थी और हर 5 सेकंड का डेटा लिया था.

फ्लाइट JT610: क्या हुआ उन 13 मिनट में?

इंडोनेशियन फ्लाइट JT610 जकार्ता एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के सिर्फ 13 मिनट के अंदर ही क्रैश हो गई. लायन एयर फ्लाइट जकार्ता से 20:31:56 UTC (भारतीय समय के अनुसार 29 अक्टूबर सुबह 4.50 बजे.) टेकऑफ करने के मिनटों बाद ही राडार से गायब हो गई. और समुद्र से महज 425 फीट की ऊंचाई पर ही प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया था.



We are downloading and processing granular ADS-B data that was transmitted by the aircraft, but preliminary data show an increase in speed and decrease in altitude at last transmission.
We have processed the granular ADS-B data received from . Last signal was received at 23:31:56.030 UTC from -5.81346, 107.12698 at 425 ft AMSL. Final ADS-B data received from the aircraft indicates a high rate of descent.


Data and context:
https://www.
ar24-data-regarding-lion-air-flight-jt610/ 


View image on Twitter


इस प्लेन में दो CFM LEAP-1B इंजन थे. एयरक्राफ्ट से आखिरी मैसेज 23:31 UTC (भारतीय समय के अनुसार 5:01 AM) बजे मिला था.

आम तौर पर किसी भी फ्लाइट का ADS-B (Automatic dependent surveillance) डेटा फ्लाइटराडार24 की वेबसाइट और मोबाइल एप पर हर 5 सेकंड का अंतराल दिखाता है और फ्लाइट JT610 के साथ भी यही हुआ.

ये उस प्लेन का ट्रैक था जो आज क्रैश हो गया है. प्लेन की क्रैश साइट के बारे में पता चल गया है, लेकिन अभी भी ये पुष्टी नहीं हुई है कि क्या कोई बच पाया है? इंडोनेशिया एयरपोर्ट से बेहद मार्मिक तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां अपनों की खैरियत के लिए रिश्तेदार और दोस्त आस लगाए बैठे हैं.


ये हादसा 2018 के सबसे भीषण फ्लाइट हादसों में से एक है जहां 189 लोगों के बारे में अभी तक इतने घंटों बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है. जिस तरह से प्लेन की तस्वीरें सामने आ रही हैं उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि प्लेन के चीथड़े उड़ गए और किसी के बचने की उम्मीद अभी तक नहीं है. इंडोनेशिया में 2001 से लेकर अभी तक 40 से ज्यादा एयरप्लेन एक्सिडेंट हो चुके हैं और मौतों की संख्या बहुत ज्यादा है.

इसके अलावा, अगर सिर्फ साउथ ईस्ट एशिया की बात करें तो भी दुनिया के सबसे खराब प्लेन हादसे हुए हैं. इसमें से एक मलेशियन फ्लाइट MH370 भी थी. उम्मीद है कि जल्द ही इस प्लेन क्रैश के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी.

Source - Youth Ki Awaj 


Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (40) Sports (37) Know About (35) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) How To Do (13) Indian Court (13) Ladies Corner (12) Business (10) Farmers (9) Finance (9) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Do You Know (4) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Kitchen Tips (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) YouTube (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Proud of India (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)