Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

मिनटों में मेकअोवर के लिए 40+ ईज़ी मेकअप ट्रिक्स ( 40+ Easy Makeup Tricks For Quick Makeover)



फाउंडेशन

– ये आपको क्लीन-पॉलिश्ड लुक देता है, लेकिन परफेक्ट लुक के लिए फाउंडेशन अप्लीकेशन की सही टेकनीक जानना ज़रूरी है.

– फेस को शीयर लुक देने के लिए स्पॉन्ज से फाउंडेशन अप्लाई करें. ज़्यादा कवरेज के लिए उंगलियों के पोरों का इस्तेमाल करें.

– फाउंडेशन को अच्छी तरह ब्लेंड करने के लिए ब्लेंडिंग ब्रश यूज़ करें.

– परफेक्ट फाउंडेशन सिलेक्शन के लिए सबसे पहले अपना स्किन टोन जानें. फेयर स्किन वाले टिंटेड फाउंडेशन, डस्की कॉम्प्लेक्शन वाले डीप येलो या रिच गोल्डन टोन वाले फ़ाउंडेशन का चुनाव करें. जबकि व्हीटिश कॉम्प्लेक्शन के लिए येलो टोन वाले फ़ाउंडेशन बेस्ट होते हैं.

कंसीलर

– चाहे डार्क अंडर आई सर्कल हो या दाग़-धब्बे- उसे छिपाने का बेस्ट तरीका है कंसीलर. जानें कुछ कंसीलर टिप्स-

– हमेशा अपनी स्किन टोन से एक शेड लाइट शेड का कंसीलर सिलेक्ट करें.

– पहले आई एरिया में आई क्रीम अप्लाई करें. अब फिंगर टिप्स से कंसीलर अप्लाई करके ब्लेंड करें. फिर फाउंडेशन या पाउडर लगाएं.

– आंखों के कॉर्नर्स पर कंसीलर लगाना न भूलें क्योंकि ये एरिया ज़्यादा डार्क होता है.

– अगर आपको लगता है कि दिन के समय आपका कंसीलर ड्राई हो रहा है तो आई क्रीम या आई जेल अप्लाई करें.

ब्लश

– ब्लश आपकी ख़ूबसूरती को नया रंग देता है और फ्रेशनेस भी.

– सिर्फ पाउडर ब्लश का यूज़ न करें. ये लॉन्ग लास्टिंग नहीं होते.

– ब्लश के दो कोट अप्लाई करें. पहले क्रीम ब्लश लगाएं, उसके ऊपर पाउडर ब्लश लगाकर चीक बोन्स की तरफ ऊपर की ओर ब्लेंड करें.

इससे ब्लश लंबे समय तक टिकेगा.

– ब्लश लगाने की सही जगह है चीक के एप्पल्स. इसके लिए हल्का-सा मुस्कुराएं. गोल का जो भाग उभरा हुआ दिखेगा, वहां ब्लश लगाएं.

ब्रॉन्ज़र

– अपनी स्किन टोन से एक-दो डार्क शेड का ब्रॉन्ज़र सिलेक्ट करें.

– जहां भी धूप या लाइट आपके चेहरे डायरेक्ट पड़े, वहां ब्रॉन्ज़र लगाएं जैसे कि माथे, नाक और चीकबोन्स पर.

– इसके अलावा गले पर भी थोड़ा ब्रॉन्ज़र लगाएं.

– अगर आपको लगे कि ब्रॉन्ज़र ज़्यादा अप्लाई हो गया है और आपका चेहरा ऑरेंज टोन में नज़र आने लगा है तो एक क्लीन मेकअप स्पॉन्ज से अतिरिक्त ब्रॉन्ज़र हटा दें.

फेस पाउडर

– चाहे प्रेस्ड पाउडर हो या लूज़ पाउडर, उसे स्किन टोन से मैच करना न भूलें.

– फाउंडेशन लगाने के बाद फेस पाउडर अप्लाई करें. फाउंडेशन नहीं लगाना चाहतीं तो मेकअप शुरू करते समय सबसे पहले पाउडर लगाएं.

– पाउडर को अच्छी तरह लगाएं- आंखों, होंठों, गले, कान सब जगह अच्छी तरह लगाएं. वरना वहां की स्किन का टोन अलग नज़र आएगा, जो भद्दा दिखेगा.

– मेकअप ब्रश या पाउडर स्पॉन्ज को हमेशा क्लीन रखें. उसे समय-समय पर बदलती भी रहें.

आईलाइनर

– आंखों को डिफाइन करता है. आई लाइनर के बिना मेकअप कंप्लीट हो ही नहीं सकता.

– आजकल कैट लुक इन है. इसके लिए आंखों के कॉर्नर से बाहर खींचते हुए आई लाइनर लगाएं.

– आंखों को बड़ा दिखाने के लिए लोअर लिड पर व्हाइट लाइनर अप्लाई करें.

– अपर आई लिड पर लिक्विड लाइनर और लोअर पर पेंसिल लाइनर अप्लाई करें.

– लिक्विड आई लाइनर आई शैडो लगाने के बाद ही अप्लाई करें. सूखने दें. फिर मस्कारा लगाएं.

– आईलाइनर अप्लाई करते आईलिड को कभी ना खींचें. इससे लाइनर का शेप ख़राब हो जाएगा.

मस्कारा

– मस्कारा के दो-तीन कोट अप्लाई करें. एक कोट सूखने के बाद ही दूसरा कोट लगाएं. अब मस्कारा ब्रश को डिप करके ब्रश पर पलकें झपकाएं. इससे पलकों के किनारों पर एक्स्ट्रा मस्कारा लग जाएगा और आपको ख़ूबसूरत लुक मिलेगा.

– अगर आपको पलकों को थिक दिखाना हो तो एक कोर्ट मस्कारा अप्लाई करने के बाद आई शैडो ब्रेश से ट्रांसलुसेंट पाउडर लैशेज पर लगाएं. मस्कारा का एक कोट और लगाएं.

– आख़िर में ट्रांसलुसेंट पाउडर आंखों के आसपास डैब कर दें. इससे मस्कारा फैलेगा नहीं.

आईशैडो

– ऐसे कलर्स सिलेक्ट करें, जो आपकी आंखों को पॉपअप लुक दें. कलर पॉपिंग लेटेस्ट ट्रेंड है.

– आईशैडो को अच्छी तरह ब्लेंड करें. परफेक्ट लुक के लिए ये बहुत ज़रूरी है.

– तीन शेड सिलेक्ट करें. एक लाइट शेड, जिसे बेस के तौर पर यूज़ करें. फिर मेन कलर(मीडियम शेड) को लिड पर लगाएं और आख़िर में हाई लाइटर(डार्क शेड) से हाई लाइट करें.

– अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो क्रीम बेस्ड आईशैडो का इस्तेमाल न करें. आप अपने आई मेकअप को मैट इ़फेक्ट देने के लिए वॉटरबेस्ड आईशैडो का इस्तेमाल करें.

– अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो पाउडर बेस्ड ब्लश का इस्तेमाल करें. ये वचा का अतिरिक्त तेल सोखकर उसे देता है नया ग्लो.चाहें तो ब्लश इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा-सा टेलकम पाउडर लगा लें.

लिपस्टिक

– सबसे पहले होंठों पर मॉइश्‍चराइज़र, लिप बाम या फाउंडेशन प्राइमर लगाएं.

– अपने स्किन टोन, ओकेजन, ट्रेंड और आउटफिट के अनुसार लिपस्टिक का शेड सिलेक्ट करें.

– अगर नेचुरल लुक चाहती हैं तो लिपस्टिक का हल्का-सा कोट उंगलियों से लगाकर रब करें. अब निचले होंठ के मिडल में लिप ग्लॉस का एक डॉट लगाएं.

– लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक के लिए लिप लाइनर से होंठों को आउटलाइन करें. इसे ही बेस लिपस्टिक के तौर पर इस्तेमाल करें. उसके ऊपर लिपस्टिक अप्लाई करें. इससे लिपस्टिक निकल जाने के बाद भी लिप लाइनर का बेस होंठों रहेगा और आपको ख़ूबसूरत नेचुरल मिलेगा.

– अगर आप लाइट कलर की लिपस्टिक लगा रही हैं तो लिप लाइनर न्यूड शेड का सिलेक्ट करें.

– अगर आपके होंठ पतले हैं तो लिपस्टिक लगाने के बाद होंठों के मिडल में लिप ग्लॉस लगाएं. इससे आपके होंठ मोटे लगेंगे.

काजल

– काजल आंखों को नई भाषा देता है. लेकिन काजल के साथ प्रॉब्लम ये है कि ये फैल जाता है. इससे बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स-

– ऑयली स्किन वालों को काजल जल्दी फैलता है. इससे बचने के लिए ध्यान रखें कि कॉम्पैक्ट या फेस पाउडर से आई एरिया को ड्राई रखें. इससे काजल फैलेगा नहीं.

– एक और ट्रिक ट्राई कर सकते हैं. काजल को ब्लैक आई शैडो के साथ ब्लेंड करते हुए अप्लाई करें. पाउडर उस ऑयल को सोख लेता है, जिससे काजल फैलता है और उसे लॉन्ग लास्टिंग बनाता है.

– काजल लगाने के बाद आंखों को रब न करें. काजल के नीचे लिक्विड आई लाइनर अप्लाई कर लें. ये काजल को फैलने से रोकता है.

– इसके अलावा एक ईयर बड अपने पर्स में ज़रूर रखें. काजल के फैलने से आप इसे टचअप के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

Source  - Meri Saheli 

Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (40) Sports (37) Know About (35) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) How To Do (13) Indian Court (13) Ladies Corner (12) Business (11) Farmers (10) Finance (10) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Do You Know (5) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Tourist Place (5) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) YouTube (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Kitchen Tips (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Proud of India (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place History। (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Earn Money (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Know Your Law (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)