Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

अश्‍वगंधा के 20+ ऐसे फ़ायदे, जो आप नहीं जानते


मेडिसिन है अश्‍वगंधा (Benefits Of Ashwagandha In Hindi)

– अश्‍वगंधा एक चमत्कारी हर्ब है. इसे आयुर्वेद में अहम् स्थान प्राप्त है.

– तनाव, चिंता, थकावट, नींद की कमी जैसी समस्यों का कारगर इलाज अश्‍वगंधा से किया जा सकता है. यह स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल के लेवल को कम करता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है.

– गंभीर डिप्रेशन से पीड़ित का इलाज भी अश्‍वगंधा से संभव है.

– एंटीइंफ्लामेट्री गुणों की वजह से ये कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड लेवल को कम करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है.

– कैंसर के मरीज़ों के लिए लाभकारी है. एक रिसर्च के मुताबिक़ अश्‍वगंधा कीमोथेरेपी के बुरे प्रभाव को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा नई कैंसर सेल्स को बनने से भी रोकता है.

– सूजन और दर्द को कम करने लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है.

– इसकी जड़ों को पीसकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी भरता है.

– ये इम्यून सिस्टम को मज़बूत करता है.

– त्वचा के रोगों को दूर करने में मदद करता है. ये न स़िर्फ झुर्रियों को कम करता है, बल्कि चर्म रोग को भी ठीक करता है.

– अनिद्रा की शिकायत को दूर करता है.

– डायबिटीज़ को कंट्रोल करत है. ब्लड शुगर को कम करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को मसल्स सेल्स में इंप्रूव करता है.

– पुरुषों में मसल्स मास को बढ़ाकर, बॉडी फैट्स कम करता है और स्ट्रेंथ देता है.

– यह सूजन और जलन से राहत दिलाता है.

– ज्वाइंट पेन और कमरदर्द के लिए फ़ायदेमंद होता है.

– अल्ज़ाइमर का इलाज करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.

– एंटीबैक्टेरियल गुणों के कारण अश्‍वगंधा कई बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाता है.

सेक्स लाइफ को बनाए बेहतर (Benefits Of Ashwagandha In Hindi)

– अश्‍वगंधा मेल हार्मोन लेवल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को इंप्रूव करता है.

– ये पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है. इसके सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता है.

– टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है.

– यह सेक्स के दौरान होने वाली थकान को कम करता है और एनर्जी देता है.

– अश्‍वगंधा से कई शक्तिवर्धक दवाएं बनाई जाती हैं, जो सेक्स से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाती हैं.

ये न करें सेवन

– प्रेग्नेंट महिलाएं या वो महिलाएं जो स्तनपान कराती हैं, वो अश्‍वगंधा का सेवन न करें.

– ऑटोइम्यून डिसीज़ से पीड़ित लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

– जो लोग थायरॉइड की दवाइयां खा रहे हैं, उन्हें भी अश्‍वगंधा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे थायरॉइड हार्मोन लेवल बढ़ सकता है. साथ ही इसके सेवन से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसके सेवन से पहले डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि दवाओं का डोज़ बदलना पड़ेगा.

– अश्‍वगंधा की टैबलेट या पाउडर बिना डॉक्टरी सलाह के न लें.

– डॉक्टर के बताए अनुसार ही डोज़ लें. इसके ज़्यादा सेवन से डायरिया, उल्टी या पेट ख़राब हो सकता है.


अश्‍वगंधा के ब्यूटी बेनिफिट्स

– उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एजिंग प्रोसेस को स्लो करता है. त्वचा को फ्री रैडिकल्स से बचाता है.

– अश्‍वगंधा को टोनर के रूप में भी

इस्तेमाल किया जा सकता है.

– स्काल्प सर्कुलेशन को इंप्रूव करता है और बालों को मज़बूत बनाता है.

– डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है.

– बालों के रंग के लिए ज़िम्मेदार मेलिनन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और स़फेद बालों को फिर से काला कर देता है.

Source - Meri Saheli 

Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (40) Sports (37) Know About (35) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) How To Do (13) Indian Court (13) Ladies Corner (12) Business (11) Farmers (10) Finance (10) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Do You Know (5) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Tourist Place (5) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) YouTube (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Kitchen Tips (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Proud of India (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place History। (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Earn Money (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Know Your Law (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)