Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में धमाका, मेघदूत क्लब को बनाया निशाना


पश्चिम बंगाल के बीरभूम में शनिवार की रात हुए एक जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. यह धमाका बीरभूम के मल्लरपुर रेलवे स्टेशन के पास मेघदूत क्लब में हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकानों में दरार तक आ गए.

रिपोर्ट के मुताबिक मल्लरपुर के मेघदूत क्लब में यह धमाका शनिवार की रात करीब 1 बजे हुआ. धमाके की वजह से क्लब में लगे लोहे के तीन गेट पूरी तरह टूट गए जबकि आसपास के मकानों को भी इससे भारी नुकसान पहुंचा.

सूत्रों के मुताबिक इस धमाके से जान-माल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन मकान का एक हिस्सा टूट कर जरूर गिर गया. स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर मलबा को हटाया. 

इस धमाके के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्लब में आखिर इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक किसने और क्यों रखा था. फिलहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब पश्चिम बंगाल में इस तरह का धमाका हुआ हो. इससे पहले भी ऐसे कई धमाके वहां हो चुके हैं और कई घरों से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हो चुके हैं.

Source - Aaj Tak