महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को ध्यान में रखते हुए यह बहुत ज़रूरी है कि वो अपने सुरक्षा से जुड़े क़ानून और अधिकारों के प्रति जागरूक रहें. यहां हमने महिला सुरक्षा से जुड़े सेल्फ डिफेंस क़ानून के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है, जिससे आज भी बहुत-सी महिलाएं अनभिज्ञ हैं.
मजबूरी कहें या बेबसी, आज भी बहुत-सी महिलाएं अपने ख़िलाफ़ हो रहे अपराध को सहती रहती हैं, क्योंकि उन्हें अपने सेल्फ डिफेंस और सुरक्षा क़ानून के बारे में पता ही नहीं होता. हमारे देश का क़ानून सभी को सेल्फ डिफेंस का अधिकार देता है, पर महिलाओं को विशेषतौर पर अतिरिक्त अधिकार मिले हैं, जिससे कोई उनकी मजबूरी का फ़ायदा न उठा सके.
