Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :
Showing posts with label Ladies Corner. Show all posts
Showing posts with label Ladies Corner. Show all posts

यौन शिक्षा क्यों है आज के समाज की आवश्यकता? | महत्व, उद्देश्य और लाभ

आज के सामाजिक परिवेश में यौन शिक्षा क्यों है आवश्यक?

आज का युग सूचना और तकनीक का युग है। मोबाइल फोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया के कारण बच्चों और किशोरों तक हर प्रकार की जानकारी बहुत तेजी से पहुँच रही है। ऐसी स्थिति में यदि उन्हें सही और वैज्ञानिक जानकारी समय पर नहीं मिले, तो वे भ्रमित या गलत जानकारी के प्रभाव में आ सकते हैं। इसलिए यौन शिक्षा आज केवल एक शैक्षिक विषय नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण की आवश्यकता बन चुकी है।

यौन शिक्षा का वास्तविक अर्थ

बहुत से लोग यौन शिक्षा को केवल शारीरिक संबंधों की जानकारी समझते हैं, जबकि इसकी परिभाषा इससे कहीं व्यापक है। यौन शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को उसके शरीर, किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन, प्रजनन स्वास्थ्य, व्यक्तिगत सुरक्षा, भावनात्मक विकास, पारस्परिक सम्मान, सहमति (Consent) और जिम्मेदार व्यवहार के बारे में सही एवं वैज्ञानिक जानकारी देना है।

यह शिक्षा व्यक्ति को अपने शरीर को समझने, दूसरों का सम्मान करने और सुरक्षित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में सहायता करती है।

जानें महिलाओं के सुरक्षा क़ानून के बारे में (Women’s Rights And Self Defence Laws In India)

महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को ध्यान में रखते हुए यह बहुत ज़रूरी है कि वो अपने सुरक्षा से जुड़े क़ानून और अधिकारों के प्रति जागरूक रहें. यहां हमने महिला सुरक्षा से जुड़े सेल्फ डिफेंस क़ानून के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है, जिससे आज भी बहुत-सी महिलाएं अनभिज्ञ हैं.

मजबूरी कहें या बेबसी, आज भी बहुत-सी महिलाएं अपने ख़िलाफ़ हो रहे अपराध को सहती रहती हैं, क्योंकि उन्हें अपने सेल्फ डिफेंस और सुरक्षा क़ानून के बारे में पता ही नहीं होता. हमारे देश का क़ानून सभी को सेल्फ डिफेंस का अधिकार देता है, पर महिलाओं को विशेषतौर पर अतिरिक्त अधिकार मिले हैं, जिससे कोई उनकी मजबूरी का फ़ायदा न उठा सके.

Rights Of Daughters-In-Law In India


Though the laws in India may not be specific to address the issues of daughters-in-laws, there are many laws that empower daughters-in-laws, from the right to residence to the right to maintenance, but these generally go unnoticed.

The Indian Constitution, being far-sighted, introduced an Article in our Constitution that supports women. Article 15(3) of the Constitution empowers the States to make any special provision for women and children. For many generations women have been subjected to discrimination at all levels, however, this Article saves the day as it was introduced to correct the historical wrong caused by the structural inequality between the sexes, making the Constitution of India, one of the very few documents which regard daughters-in-law to be at par in the race.

श्वेत प्रदर (Leukorrhea) या सफेद पानी आना: कारण, लक्षण, बचाव और इलाज


आज हम बात करेंगे एक ऐसी समस्या पर जिसे लेकर बहुत सी महिलाएं अक्सर शर्माती हैं या खुलकर बात नहीं करतीं।

वो है — श्वेत प्रदर या योनि से सफेद पानी आना।

असल में यह एक बहुत आम चीज़ है, लेकिन सबको यह समझना जरूरी है कि कब यह सामान्य है और कब यह बीमारी का संकेत हो सकता है।

तो आइए इसे बहुत आसान भाषा में और विस्तार से समझते हैं।


सबसे पहले समझते हैं — श्वेत प्रदर होता क्या है?

श्वेत प्रदर का मतलब है — योनि से सफेद, हल्का पीला या कभी-कभी गाढ़ा स्राव निकलना।

इसे अंग्रेज़ी में Leukorrhea कहा जाता है।

अब ध्यान रखें —

मासिक धर्म / पीरियड्स (Menstrual Cycle or MC)

मासिक धर्म / पीरियड्स (Menstrual Cycle or MC)

माहवारी (पीरियड्स) का चक्र

मासिक धर्म (Menstrual Cycle) की सम्पूर्ण जानकारी – मिथक, वैज्ञानिक सच्चाई और देखभाल के उपाय

मासिक धर्म, जिसे हम पीरियड्स, रजोधर्म या महावारी के नाम से भी जानते हैं, महिलाओं के जीवन का एक सामान्य लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बारे में सही जानकारी देना आवश्यक है ताकि समाज में फैली भ्रांतियों को हटाया जा सके और बेटियों को आत्मविश्वास से जीने दिया जा सके।

📌 मासिक धर्म क्या है?

मासिक धर्म एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, जिसमें हर महीने गर्भाशय की परत टूटकर योनि के माध्यम से रक्तस्राव के रूप में बाहर निकलती है। यह चक्र प्रजनन क्षमता से जुड़ा होता है और सामान्यतः 28–32 दिनों के अंतराल पर आता है।

🩸 मासिक धर्म की शुरुआत कब होती है?

  • उम्र: आमतौर पर 8 से 17 वर्ष के बीच

  • प्रभावित कारक: आनुवांशिकता, पोषण, स्वास्थ्य, वातावरण

  • संकेत: स्तनों का विकास, कद में वृद्धि, शरीर में बाल आना

🧬 मासिक धर्म की प्रक्रिया (Menstrual Process in Hindi)

  1. अंडाशय से हर महीने एक डिंब (अंडा) निकलता है।

  2. गर्भाशय की परत मोटी हो जाती है ताकि गर्भ धारण हो सके।

  3. अगर निषेचन नहीं होता, तो यह परत टूटकर रक्तस्राव के रूप में बाहर आती है।

 मासिक धर्म से पहले और दौरान की समस्याएं

🔹 PMS (Premenstrual Syndrome) के लक्षण:

  • सिरदर्द, पेट दर्द, स्तनों में तनाव, चिड़चिड़ापन

  • हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है

🔹 दर्दनाक पीरियड्स (Dysmenorrhea):

  • निचले पेट और पीठ में ऐंठन

  • घरेलू उपाय: गर्म सिकाई, हल्का व्यायाम, कैफीन और नमक कम करना

🔹 Heavy Bleeding (अत्यधिक रक्तस्राव):

  • हर घंटे पैड बदलने की ज़रूरत

  • संभावित कारण: थायरॉइड, यूटरिन फाइब्रॉएड, हार्मोनल असंतुलन

❗ अनियमित पीरियड्स के कारण

  • किशोरावस्था में हार्मोनल उतार-चढ़ाव

  • तनाव, वजन में उतार-चढ़ाव

  • PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम)

  • एंडोमेट्रियोसिस

🧠 PCOS और एंडोमेट्रियोसिस: आधुनिक चुनौतियाँ

🔸 PCOS (Polycystic Ovary Syndrome):

  • हार्मोन असंतुलन और अनियमित पीरियड्स की स्थिति

  • लक्षण: वजन बढ़ना, मुंहासे, चेहरे पर बाल, इनफर्टिलिटी

  • उपचार: खानपान सुधार, व्यायाम, हार्मोनल दवा

🔸 Endometriosis:

  • गर्भाशय की परत का शरीर के अन्य भागों में विकसित होना

  • लक्षण: अत्यधिक दर्द, अनियमित स्राव, बांझपन

  • उपचार: मेडिकल थैरेपी, सर्जरी, पेन मैनेजमेंट

मासिक धर्म से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई

मिथकवैज्ञानिक सच्चाई
पीरियड्स में खाना नहीं बनाना चाहिए         यह केवल सामाजिक अवधारणा है, कोई वैज्ञानिक आधार नहीं
इस समय मंदिर में प्रवेश वर्जित हैधार्मिक परंपरा है, विज्ञान इसकी पुष्टि नहीं करता
पीरियड्स वाली लड़की अशुद्ध होती हैशरीर की सफाई की प्रक्रिया है, इसमें कोई अशुद्धता नहीं

🏫 स्कूलों और अभिभावकों के लिए शिक्षात्मक सुझाव

  1. शिक्षा प्रणाली में समावेश: कक्षा 6 से ही पीरियड्स शिक्षा देना जरूरी

  2. माता-पिता की भूमिका:

    • बेटियों को खुलकर बात करने दें

    • पहले पीरियड के समय मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करें

  3. बेटों को भी समझाना जरूरी है:

    • ताकि वे लड़की का मज़ाक न उड़ाएं

    • संवेदनशील नागरिक बनें

 स्वस्थ माहवारी के लिए टिप्स

  • फाइबर और आयरन युक्त आहार लें

  • कैफीन, शक्कर और वसा से दूर रहें

  • योग, ध्यान, और पैदल चलना लाभकारी

  • पर्याप्त नींद और तनाव से दूरी

❓ FAQs – मासिक धर्म से जुड़े सामान्य प्रश्न

Q1: पहली माहवारी कब होती है?
👉 8 से 17 साल की उम्र में कभी भी हो सकती है।

Q2: अनियमित पीरियड्स चिंता का कारण हैं?
👉 किशोरावस्था में सामान्य हैं, लेकिन लगातार होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

Q3: दर्द से कैसे राहत पाएं?
👉 गर्म पानी, व्यायाम, मालिश और संतुलित आहार से।

Q4: क्या पीरियड्स के दौरान नहाना चाहिए?
👉 हां, इससे संक्रमण कम होता है और शरीर साफ रहता है।

Q5: PCOS का इलाज संभव है?
👉 हां, सही खानपान और नियमित व्यायाम से नियंत्रित किया जा सकता है।

मासिक धर्म न तो कोई बीमारी है और न ही शर्म की बात। यह महिला शरीर की एक अद्भुत प्रक्रिया है जो उसे सृजनशील बनाती है। सही जानकारी, संवेदनशीलता और समर्थन से ही हम एक समझदार और समावेशी समाज बना सकते हैं।

(1) अण्डकोष में पुटि (2) कई बार कारण पता नहीं चलता तो उसे अपक्रियात्मक गर्भाषय रक्त स्राव कहते हैं (3) रक्त स्राव में खराबी और थक्के रोकने के लिए ली जाने वाली दवाईयां (4) दबाव के कारण माहवारी पीरियड लम्बा हो सकता है।

अनियमित माहवारी पीरियड  - अनियमित माहवारी पीरियड वह होता है जिसमें अवधि एक चक्र से दूसरे चक्र तक लम्बी हो सकती है, या वे बहुत जल्दी-जल्दी होने लगते हैं या असामान्य रूप से लम्बी अवधि से बिल्कुल बिखर जाते हैं। किशोरावस्था के पहले कुछ वर्षों में अनियमित पीरियड़ होना क्या सामान्य बात है, , शुरू में पीरियड अनियमित ही होते हैं। हो सकता है कि लड़की को दो महीने में एक बार हो या एक महीने में दो बार हो जाए, समय के साथ-साथ वे नियमित होते जाते हैं।

अनियमित माहवारी के कारण -

(1) अज्ञात कारणों से इन्डोमिट्रोसिस हो जाता है जिससे जननेद्रिय में पीड़ा होती है और जल्दी-जल्दी रक्त स्राव होता है।

(2) अण्डकोष की पुष्टि

(3) दबाव।

नोट - सामान्य पांच दिन की अपेक्षा अगर माहवारी रक्त स्राव दो या चार दिन के लिए चले तो चिन्ता का कोई कारण होता है। समय के साथ पीरियड का स्वरूप बदलता है, एक चक्र से दूसरे चक्र में भी बदल जाता है।



- इनपुट्स विथ विकिपीडिया

इन पांच वजहों से औरतों के प्राइवेट पार्ट में खुजली होती है

आपने टीवी और अखबार में ऐड देखे होंगे कि गुप्तांग में खुजली से निपटने के लिए ये करिए. ऐसे ऐड्स अक्सर पुरुषों के लिए बनते हैं. अब खुजली तो औरतों को भी होती है. और ये बहुत आम भी है. पर अगर ऐसा हो रहा है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.
वेजाइना में खुजली की पांच वजहें हो सकती हैं:
1. खाल की बीमारी
एक्जिमा एक तरह की खाल की बीमारी होती है. ये शरीर में कहीं भी हो सकती है. वेजाइना के आसपास भी. यह ख़ासतौर पर उन महिलाओं को ज़्यादा होती है जिनको दमे की दिक्कत है या किसी तरह की एलर्जी है. सबसे पहले तो खाल में लाल रंग के निशान पड़ जाते हैं. ये खुरदुरे से होते हैं. इसमें काफ़ी खुजली होती है. ये वेजाइना की वॉल पर होता है. ये अपने आप ठीक नहीं होता. इसलिए डॉक्टर को फौरन दिखाना ज़रूरी है. नहीं तो मामला लंबा लटक जाएगा.

पीरियड के बिना भी प्राइवेट पार्ट से खून क्यों आता है?



प्रिया को पीरियड्स होने वाले थे. पेट में दर्द शुरू हो गया था. मूड खराब रहने लगा था. पर जब भी वो चेक करती तो उसे सिर्फ स्पॉटिंग दिखती. स्पॉटिंग का मतलब हुआ ब्लड आना. पर बहुत हल्की मात्रा में. तो पीरियड के दौरान आम तौर पर जितनी ब्लीडिंग होती है, उतनी स्पॉटिंग में नहीं होती. पर इसका मतलब ये नहीं कि तीन दिन के अंदर स्पॉटिंग खत्म हो जाती है. ये हफ्ता से लेकर महीने तक चलती है. यही प्रिया के साथ हो रहा था. जब वो डॉक्टर के पास गई तो पता चला उसे ऐसा हॉर्मोन्स की उथल-पुथल की वजह से हो रहा था.
वैसे, हम औरतों के शरीर में होने वाले बदलावों के पीछे ज़्यादातर हॉर्मोन्स ही ज़िम्मेदार होते हैं. पर स्पॉटिंग के पीछे बस यही एक वजह नहीं है. और भी कारण हैं. जैसे:
1. गड़बड़ पीरियड साइकिल
इसके लिए एक बार फिर आप अपने हॉर्मोन्स को गालियां दे सकती हैं. जब आपकी ओवरी समय पर अपना काम नहीं कर पाती तो आपको इर्रेगुलर पीरियड होते हैं. और काम न कर पाने से हमारा मतलब है वक्त पर अंडा न बना पाना. जब अंडा नहीं बनता तो हॉर्मोन्स में इम्बेलेंस आ जाता है. और उसकी वजह से होती है स्पॉटिंग. अक्सर ऐसा तब भी होता है जब लड़कियों को पीरियड्स होना एकदम शुरू हुआ होता है. या फिर मेनोपॉज के समय.
2. हो सकता है इसमें आपकी गर्भनिरोधक गोली का हाथ हो
अगर आपके पीरियड्स शुरू हुए समय हो गया है तो आपकी दिक्कत की वजह कुछ और हो सकती है. एक वजह है आपकी बर्थ कंट्रोल पिल्स. वैसे भी इन पिल्स की वजह से आपके नॉर्मल हॉर्मोन्स पागल हो जाते हैं. इन सबका नतीजा होता है स्पॉटिंग. खासतौर पर तब, जब आपने नई-नई पिल्स खानी शुरू की होती है, बदली होती है, या मिस कर दी होती है. अगर आप ऐसी कोई पिल खा रही हैं जिसमें एस्ट्रोजेन की मात्रा कम है तो स्पॉटिंग होगी. एस्ट्रोजेन वो हॉर्मोन है जिसकी वजह से आपके गर्भाशय के अंदर बनी परत वहीँ टिकी रहती है.
तो, जब भी एस्ट्रोजेन का लेवल आपके शरीर में ऊपर नीचे होगा तो स्पॉटिंग होगी.
3. स्ट्रेस थोड़ा कम लीजिए
स्ट्रेस और हॉर्मोन्स की तो बहुत पुरानी दुश्मनी है ही. जब आप स्ट्रेस लेती हैं तो आपके शरीर में कोर्टिसोल नाम का एक हॉर्मोन बनता है. काफ़ी ज़्यादा मात्रा में. इस समय आपके बाकी हॉर्मोन्स, जो पीरियड्स होने में मदद करते हैं, जैसे एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेबरॉन, वो कम बनने लगते हैं. इस वजह से स्पॉटिंग होती है.
4. आपको कोई इन्फेक्शन या चोट भी हो सकती है
गर्भाशय के एंट्री को सर्विक्स कहते हैं. ये बहुत नाज़ुक होती है. अगर आपको यहां कोई अंदरूनी चोट लग जाए तो इसमें ब्लीडिंग होती है. कुछ औरतों को ये ब्लीडिंग दूसरों के मुकाबले ज़्यादा होती है. कई बार सेक्स या डॉक्टर के टेस्ट की वजह से यहां चोट लग जाती है. ऐसा भी हो सकता है कि स्पॉटिंग चोट लगने के फौरन बाद हो जाए या कुछ समय बाद.
साथ की सेक्स की वजह से होने वाले इन्फेक्शन जैसे क्लैमाइडिया वगैरह की वजह से भी स्पॉटिंग होती है.
5. हो सकता वही आप प्रेगनेंट हों
कुछ औरतों को ऑवयूलेशन के दौरान स्पॉटिंग होती है. ऑवयूलेशन उस समय को कहते हैं जब अंडाशय से अंडे बाहर आते हैं. ये ज़्यादातर पीरियड्स के दौरान ही होता है. पर कुछ औरतों में ये प्रेगनेंसी के बिल्कुल शुरुआती दौर में होता है.
ऑवलूशन के एक हफ्ते बाद, जो अंडा स्पर्म के साथ मिल चुका है वो गर्भाशय की वॉल से जाकर जुड़ जाता है. इस प्रोसेस के दौरान हल्की सी ब्लीडिंग होती है. ये देखने में स्पॉटिंग जैसा ही होता है. पर अगर आप प्रेगनेंट हैं और आपको हल्की ब्लीडिंग हो रही है तो घबराइए मत. ऐसा होना नॉर्मल है.
Source – Odd Nari

रजोनिवृत्ति (Menopause)

मेनोपोज़ या रजोनिवृत्ति: , मासिक धर्म चक्र का स्थायी रूप से  बंद हो जाने की प्रक्रिया को रजोनिवृत्ति (Menopause) कहते हैं।रजोनिवृत्ति की अवस्था हर महिला के जीवन में आता है। साधारणत: कन्याओं को 14 या 15 की आयु में  मासिकधर्म प्रारंभ हो जाता है, जिसका अर्थ है कि कन्या गर्भधारण के योग्य हो गई है। तब से लेकर 45 से 50 वर्ष की आयु तक साधारणतया प्रत्येक 28वें दिन मासिकधर्म होता रहता है। प्रत्येक मास में एक बार डिंबग्रंथि से एक डिंब परिपक्व होकर बाहर निकलता है और डिंबवाहिका नली में शुक्राणु द्वारा संसेचित होकर गर्भाशय में आकर गर्भ बन जाता है।

जब डिंबग्रंथि में परिपक्व डिंबों का क्षरण बंद हो जाता है, तब मासिकधर्म भी बंद हो जाता है। डिंबग्रंथि में जो अंत:स्राव बनते हैं, वे ही डिंब के परिपक्व होने के बाद अंडोत्सर्ग (ovulation), गर्भस्थापना और गर्भवृद्धि के कारण होते हैं। डिंबग्रंथि के सक्रिय जीवन के समाप्त होने पर इन स्रावों का बनना निसर्गत: बंद हो जाता है। रजोनिवृत्ति इसी का सूचक तथा परिणाम है। प्रीमेनोपोज़ की अवस्था में महिला में गर्भ धारण की क्षमता होती है। यह लड़की की प्रथम मासिक धर्म चक्र से लेकर मासिक धर्म चक्र के आखिरी अवधि को कहते हैं।

अनियमित मासिक धर्म के कारण लक्षण और उपचार


महिला के शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है मासिक धर्म का होना . मासिक धर्म का पूरा चक्र  सामान्यतः 28 दिनों का होता हैं.  मासिक धर्म की अनियमित होने का  मतलब हैं, मासिक धर्म का समय पर न होना. किसी – किसी महिला को मासिक धर्म दो महीने में एक बार होते हैं तो किसी को एक महीने में दो तीन बार होते हैं. मसिक धर्म का अपने समय पर होना बहुत ही आवश्यक होता हैं. मासिक धर्म के शुरू होने की जैसे एक उम्र होती हैं. ठीक उसी प्रकार इसके समाप्त होने की भी उम्र होती हैं. किसी भी महिला को मासिक धर्म सामान्यतः 32 साल तक होता हैं अर्थात जबसे महिला को मासिक धर्म शुरु होता है  तब से 32 साल गिनना  चाहिए. अर्थात मासिक धर्म अगर 16 साल के उम्र में शुरू होता है तो समाप्त 48 के उम्र  में  होना चाहिए . अगर  इससे पहले या बाद में मासिक धर्म  समाप्त होता है तो ये   मासिक धर्म की अनियमितता का सूचक होता हैं.

Menopause: 7 Natural Remedies To Reduce The Symptoms



Menopause marks the end of a woman's cycles and fertility. Just like the onset of periods, menopause is also a landmark phase in a woman's life. Menopause can begin during the late 40s or early 50s and can last for a few years. And this phase, just like the first period, is not pleasant in any way. While some women may go through this period without much disturbance, others may have to go through a rough phase. This period could be characterized by hot flashes, insomnia, dryness, moodiness and more.

Menopausal women are likely to experience some disturbing symptoms. These include: