
बिजली जाते ही सबसे पहले जिस चीज़ की याद आती है, वो है मोमबत्ती. भले ही आजकल बड़े शहरों में बिजली कम जाती है, पर ग्रामीण इलाके आज भी लोड शेडिंग की मार झेल रहे हैं. ऐसे में मोमबत्ती रखना उनके लिए काफ़ी ज़रूरी हो जाता है. घरों के अलावा रेस्टोरेंट्स में कैंडल लाइट डिनर के लिए, स्पा में ख़ुशबू के लिए, तो बर्थडे और एनीवर्सरी के केक पर लगाने के लिए मोमबत्ती की ज़रूरत पड़ती है. आजकल डेकोरेटिव व एरोमा कैंडल्स की भी काफ़ी डिमांड है, ऐसे में कैंडल मेकिंग का यह बिज़नेस आपके लिए फ़ायदेमंद हो सकता है.