Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

RuPay डेबिट कार्ड पर मिली ये छूट, शॉपिंग करना होगा सस्‍ता



बीते कुछ सालों में शॉपिंग के लिए लोग डेबिट या क्रेडिट कार्ड के इस्‍तेमाल को तवज्‍जो दे रहे हैं. अगर आप भी डेबिट कार्ड के जरिए शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है. दरअसल, नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन आफ इंडिया (NPCI) ने RuPay डेबिट कार्ड से लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को कम कर दिया है. एनपीसीआई के इस फैसले से कारोबारियों और ग्राहकों को राहत मिलेगी.

एमडीआर पर 0.30 फीसदी की कटौती

NPCI की ओर से जारी बयान के मुताबिक 2,000 रुपये से अधिक के लेन-देन पर एमडीआर को संशोधित कर 0.60 फीसदी कर दिया गया है. इसमें प्रति लेनदेन अधिकतम 150 रुपये लिया जायेगा. वर्तमान में 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.90 फीसदी का एमडीआर लिया जाता है. इस हिसाब से 0.30 फीसदी की कटौती हुई है.

इसके अलावा भारतक्यूआर कोड आधारित मर्चेंट लेन-देन पर भी नई दर लागू होगी. भारत क्यूआर यानी कार्ड आधारित क्यूआर लेनदेन पर एमडीआर को कम कर 0.50 फीसदी कर दिया गया है और अधिकतम एमडीआर 150 रुपये प्रति एमडीआर होगा. यह नई छूट सभी तरह के पाइंट आफ सेल (पीओएस) पर लागू होगी. नई दर 20 अक्टूबर 2019 से प्रभावी होगी.

NPCI के प्रबंध निदेशक और सीईओ दिलीप असबे ने कहा कि एमडीआर दर कम करने और अधिकतम सीमा को कम करने से अब कारोबारी डेबिट कार्ड से लेनदेन करने को प्रोत्साहित होंगे. अब तक ऊंची दर के कारण वह इसके जरिये लेनदेन से कतराते रहे हैं.

क्‍या होता है एमडीआर

एमडीआर वह फीस होती है, जो दुकानदार डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपसे लेता है. दुकानदार की ओर से की गई वसूली की रकम का बड़ा हिस्सा क्रेडिट या डेबिट कार्ड जारी करने वाले बैंक को मिलता है. इसके अलावा प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) मशीन जारी करने वाले बैंक और पेमेंट कंपनी को भी यह पैसा जाता है. कहने का मतलब यह है कि इसमें दुकानदार को एक पैसे का भी फायदा नहीं होता है. यहां बता दें कि जितना ज्‍यादा एमडीआर चार्ज लगता है, दुकानदार अपने ग्राहक से उतना अधिक पैसा वसूलते हैं. यह पैसा शॉपिंग के बिल के अतिरिक्‍त होता है.

RuPay कार्ड का हो रहा विस्‍तार

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई दौरे के दौरान RuPay कार्ड को लॉन्‍च किया. यूएई पश्चिम एशिया का सबसे पहला देश है जहां इस कार्ड की लॉन्चिंग हुई है. इससे पहले भूटान में भी पीएम मोदी ने RuPay कार्ड को पेश किया था. भूटान के अलावा सिंगापुर में भी यह कार्ड लॉन्‍च हो चुका है. यहां बता दें कि RuPay कार्ड अपनी तरह का पहला भारतीय घरेलू डेबिट और क्रेडिट कार्ड भुगतान नेटवर्क है. यह कार्ड एटीएम, पीओएस उपकरणों के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी काम करता है. इसकी शुरुआत साल 2012 में हुई थी.

Source - Aaj Tak 

Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (40) Sports (37) Know About (35) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) How To Do (13) Indian Court (13) Ladies Corner (12) Business (10) Farmers (9) Finance (9) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Do You Know (4) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Kitchen Tips (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) YouTube (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Proud of India (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)