Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

धनतेरस 2018: मुहूर्त के अनुसार इस तरह करें खरीददारी


खरीदारी भी है उत्सव कहता है धनतेरस

धनतेरस साथ ही देश की सबसे बड़ी पर्व की शुरुआत सोमवार से हो रही है। ये त्‍योहार धन के साथ साथ सेहत की समृद्धि भी देता है कहा जाता है कि धनतेरस पर किए गए निवेश का फल मिलता है। धनत्रयोदशी पर खरीदा गया सामान अक्षय होता है। इसदिन खरीददारी करने की परंपरा प्राचीन काल से है। कहते हैं धनतेरस के दिन खरीददारी करने से दरिद्रता दूर होती है मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस दिन दीपक जलाने से खरीदी हुई वस्तु की बढ़ोतरी होती है। संयुक्त परिवार में खरीद कर लाई गई नवीन वस्तु सम्‍पन्‍नता और खुशहाली प्रदान करती है। खरीददारी करते समय तिलक करके जाए। ऐसा करने से मस्तिष्क में तरावट आती है और शांति का अनुभव होता है। इसके साथ ही कई तरह की मानसिक बीमारियों से बचाव होता है। यदि इस दिन मुहूर्त का विचार करके बाजार से समान लायें तो और भी उत्‍तम होगा। 

USEFUL INFORMATION - www.informationcentre.co.in  

किस समय क्‍या खरीदें

धनतेरस पर महज सामान लाने का ही महत्‍व नहीं होता बल्कि सही समय पर उपयुक्त सामान लेना भी महत्‍वपूर्ण होता है। आइये जाने क‍ि किस सामान के लिए कौन सा मुहूर्त इस बार होगा सर्वोत्‍मा सबसे पहले बात पूजन सामग्री की, इसे खरीदने का सही मुहूर्त है प्रात 11:46 से 12:14 तक, 1:30 से 3:00 बजे तक और 5:52 मिनट से 8:58 तक। यदि वाहन खरीदने जा रहे हैं तो मुहूर्त इस प्रकार है 3:30 से 4:19 तक और 4:46 से 5:16 तक। धातु खरीदने और बर्तन आदि लेने का मुहूर्त इस प्रकार है 12:14 से 1:29 तक, 4:40 से 6:19 तक और 9:30 से 1:39 तक। ज्वेलरी खरीदें 12:14 से 1:44 तक, 4:00 बज करके 44 मिनट से 6:00 बज करके 14 मिनट तक, 7: 16 मिनट से 8:48 तक और 9:30 से 12:30 तक इलेक्ट्रॉनिक खरीदने का मुहूर्त इस प्रकार है 11:48 से 1:10 तक, 4:46 से 6:11 तक, 6:31 से 10:45 तक और 12:14 से 1:30 तक। 4:24 से 6:00 बज करके 14 मिनट तक प्रॉपर्टी खरीदने का समय रहेगा। वही कपड़े खरीदने का समय इस प्रकार है 12:11 से 1:45 तक, 4:44 से 6:14 तक और 9:14 से 10:44 तक। पूजन हेतु मूर्ति प्रातः काल 10:15 से 4:30 तक, 10:15 से 12:00 बज करके 14 तक, 12:46 से 1:30 तक, 2:20 से 4:10 तक और 5:00 बज करके 7 मिनट से 6:11 तक। इस अवधि में मुहूर्त के अनुसार यदि आप खरीददारी करते हैं तो निश्चित रूप से आप और आपके परिवार पर धनवंतरी की कृपा बरसेगी। 

इन बातों का रखें ध्‍यान 

खरीदारी के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्‍यान रखें। जैसे बर्तन खरीदते समय आप फुटकर पैसे वापस जरूर लें। हो सके तो ये पैसा बर्तन में रख कर वापस अपने घर आए, यह उपाय आपकी की संपन्नता में सहायक होगा। इसी प्रकार धनतेरस पर गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को खरीदकर के घर में लाने से धन संपत्ति का आगमन होता है, और वर्ष भर घर में धन और धान्‍य की कमी नहीं रहती है। शायद ही कुछ लोगों को पता होगा कि धनतेरस का दिन मां अन्नपूर्णा से भी जुड़ा होता है। इसलिए इस दिन बर्तन और खाद्य सामग्री आदि खरीदना अच्छा माना जाता है। जबकि बहुत लोग इस दिन झाड़ू खरीद कर के घर पर लाते हैं इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है और साफ-सुथरे घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

Source - Jagran