Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :
Showing posts with label Katni News. Show all posts
Showing posts with label Katni News. Show all posts

कटनी की आज की प्रमुख और ताज़ा खबरें - 17/08/2025

  1. अर्चना तिवारी नामक लड़की जो सिविल जज की तैयारी कर रही थी, ट्रेन से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। करीब 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस और एनडीआरएफ उसकी तलाश में लगे हैं। परिजन इस मामले में दुखी हैं और यूथ कांग्रेस ने भी इस मामले में बड़ा इनाम रखा है। सरकार तथा पुलिस पर भी लोगों की नज़रें हैं.
  2. कटनी के जीआरपी थाने के अंदर दलित महिला और उसके नाबालिग पोते के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला प्रदेश की राजनीति में भी सुर्खियां बना चुका है.

कटनी (मध्य प्रदेश) की आज की टॉप 10 खबरें – 23 जुलाई 2025

 📍कटनी (मध्य प्रदेश) की आज की टॉप 10 खबरें – 23 जुलाई 2025


मध्य प्रदेश के कटनी जिले से आज की दिनभर की प्रमुख खबरें नीचे प्रस्तुत हैं। प्रशासन, कानून-व्यवस्था, शिक्षा और आम जनता से जुड़ी यह खबरें आपके लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण हो सकती हैं।


📰 1. कलेक्टर के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक प्रोफाइल


कटनी जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं।


🧊 2. वेंडरों ने ट्रेन यात्री से की मारपीट


वेरावल–जबलपुर एक्सप्रेस में एक यात्री ने खाने की गुणवत्ता और पानी की कीमत को लेकर शिकायत की। इस पर वेंडरों ने ग्रुप बनाकर उस यात्री की सरेआम पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


⚖️ 3. उर्दू शिक्षक के ट्रांसफर पर हाईकोर्ट का आदेश


मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी भी शिक्षक को उस स्कूल में पदस्थ नहीं किया जाना चाहिए जहां वह विषय ही नहीं पढ़ाया जाता। यह फैसला कटनी के एक उर्दू शिक्षक के ट्रांसफर विवाद के बाद आया।


🖥️ 4. प्रदेश में बनेगा बड़ा डेटा सेंटर


भोपाल में अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गई है। साथ ही ग्वालियर और उज्जैन मेलों से वाहन खरीदने पर 50% टैक्स छूट दी जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।


🪓 5. वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला


जंगल में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कई वनकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।


🌸 6. फूलों की खेती में बढ़त


मध्य प्रदेश फूलों की खेती के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है और अब देश में तीसरे स्थान पर पहुँच चुका है। कटनी के कई किसान अब पारंपरिक खेती छोड़कर फूलों की व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं।


🏫 7. 48 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं


कटनी जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी पाई गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 48 स्कूल ऐसे हैं जहाँ एक भी शिक्षक नियुक्त नहीं है, जबकि कुछ स्कूलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं


🚔 8. आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई


कटनी के खिरहनी क्षेत्र में एक आदिवासी युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपी ग्राम सरपंच समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


🛣️ 9. हाईवे लूटकांड में आरोपी गिरफ्तार


एनएच 30 पर हुई लूटपाट की घटना में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक सब-इंस्पेक्टर की बंदूक लेकर भाग रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया।


🛵 10. दो बाइक की टक्कर में मौत


बड़वारा क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा अत्यधिक गति और गलत दिशा में चलने के कारण हुआ।

जाने धर्म नगरी मुड़वारा, कटनी (मध्यप्रदेश) के प्राचीन मंदिरों के बारे में कुछ पुराना इतिहास

 *आज आप जाने धर्म नगरी मुड़वारा (कटनी) शहर, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) के प्राचीन मंदिरों के बारे में कुछ पुराना इतिहास व जानकारी....*

*श्री गणेश मंदिर झंडाबाजार -

* प्राप्त जानकारी अनुसार झंडाबाजार स्थित श्री गणेश मंदिर *विक्रम संवत 1921 में (सन् 1864)* मालगुजार *ठा. लुत्तू सिंह, ठा. हनुमान सिंह चौहान* के पूर्वजों ने बनवाया था। वि.सं. 2024 (सन् 1967) में ठा. हनुमान सिंह (लुत्तु सिंह) के पुत्र *ठा. वेनी सिंह* ने मंदिर का जीर्णोध्दार कराया था। 

यात्रियों की सुविधा हेतु अब लखापतेरी तक होगा बस का संचालन

लोक परिवहन हेतु परिवहन कंपनी दीनदयाल कटनी सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड कटनी की बैठक संपन्न

यात्रियों की सुविधा हेतु अब लखापतेरी तक होगा बस का संचालन
============
कटनी - कटनी नगर में लोक परिवहन हेतु परिवहन कंपनी दीनदयाल कटनी सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड कटनी के संचालक मंडल की बैठक कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार शाम 6ः30 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में दीनदयाल कटनी सिटी बस सर्विसेस लिमिटेड की डायरेक्टर महापौर प्रीति सूरी, निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे, नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह, परिवहन अधिकारी सहित सदस्य विनोद दुबे यातायात थाना प्रभारी, सुनील सिंह नोडल अधिकारी नगर पालिक निगम कटनी, रवि हनोते उपयंत्री नगर पालिक निगम कटनी, आमंत्रित सदस्य श्रीकांत तिवारी सहायक लेखापाल नगर पालिक निगम कटनी कैलाश चन्द्र अग्रवाल कंपनी सी.ए. जबलपुर, बस ऑपरेटर दीनानाथ अरोरा ओम लोजेस्टिक जबलपुर नसीम ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कैमोर सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

गुलवारा के कृष्णा और बहन सरोज की आंखों का आज जबलपुर में होगा आपरेशन

गुलवारा के कृष्णा और बहन सरोज की आंखों का आज जबलपुर में होगा आपरेशन
अब अच्छी तरह दुनिया देख पाएंगे संजो बाई की आंखों के तारे
भ्रमण दौरान दिए आंखों का इलाज कराने के वादे को कलेक्टर ने किया पूरा
==============
कटनी( 18 मई )- जनपद पंचायत कटनी अंतर्गत ग्राम गुलवारा निवासी संजो बाई की आंखों के तारे मासूम कृष्णा और उसकी बहन सरोज जल्द ही अब दुनिया को साफ -साफ देख सकेंगे और यह संभव हो पा रहा है कलेक्टर अवि प्रसाद के पीड़ित मानवता के प्रति समर्पित संवेदनशील प्रयासों से। कृष्णा और उसकी बहन सरोज का शुक्रवार को जबलपुर के ख्यातिलब्ध नेत्र चिकित्सालय देवजी नेत्रालय में आपरेशन होगा।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने इन दोनों मासूमों की आंखों का आपरेशन और इलाज कराने का वादा अपने भ्रमण के दौरान किया था। आज वो वादा पूरा होने जा रहा है जब भाई-बहन दोनों अपनी बेहतर हो चुकी आंखों से दुनिया की खूबसूरती को निहार सकेंगे।

तालाब पुनः शासकीय मद में होगा दर्ज



कूटरचित तरीके से भूमिस्वामी हक में दर्ज तालाब पुनः शासकीय मद में होगा दर्ज

शासकीय भूमि के संरक्षण की दिशा में न्यायालय कलेक्टर ने दिया महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश
==============
कटनी - शासकीय भूमि विशेष कर पानी मद की शासकीय भूमियों को संरक्षित करने की दिशा में न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा एक लोकहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए शासकीय तालाब को विधि असम्मत प्रक्रिया अपनाकर कूटरचित तरीके से हथियाने के एक प्रकरण में तालाब को पुनः शासकीय मद में दर्ज करने का अंतरिम आदेश पारित किया है। न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वान्यायालय कलेक्टर द्वारा मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 32 के तहत प्रदत्त अंतर्निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश पारित किया गया है। साथ ही भूमिस्वामियो को भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 115 के तहत नोटिस जारी करने का आदेश भी दिया है।

यह है सम्पूर्ण प्रकरण

ए.एन.एम को कारण बताओ नोटिस जारी



कलेक्टर  श्री प्रसाद ने की प्रसव के रेफरल मामलों की समीक्षा

उमरिया के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित

बहेारीबंद की ए.एन.एम को कारण बताओ नोटिस जारी

===========

कटनी - कटनी जिला चिकित्सालय में रेफर होने वाले समस्त प्रसव का ऑडिट उपरांत रिपोर्ट कलेक्टर अवि प्रसाद की ओर प्रेषित की जाती है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने सहित प्रसव के रेफरल प्रकरणों की निरन्तर समीक्षा की जा रही है।

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने, हो रहे विकास कार्य सुविधा 88.22 लाख रूपये की लागत से होंगे विभिन्न विकास कार्य

 कटनी  - कलेक्टर अवि प्रसाद के प्रयासों से बड़वारा के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्ऱों की सुविधा की दृष्टि से कई विकास एवं निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इन अधोसंरचनाओं के विकास व निर्माण के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय के शैक्षणिक परिवेश और ढांचागत स्वरूप में बदलाव के बाद छात्र कहीं अधिक बेहतर माहोल में शिक्षा ग्रहण करेगें।

            कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा स्कूल की बैठक में यहां बेहतर परिवेश विकसित करने पर जोर दिया था इसके बाद से अब तक श्री प्रसाद के प्रयासों की वजह से यहॉ 88.22 रूपये के विकास कार्य हो रहे है। इनमें से 15 लाख रूपये के कार्य प्रगतिरत है और शेष 73 लाख रूपये के कार्याे का प्राक्कलन तैयार हो गया है।

माधवनगर अन्तर्गत बंगला लाईन में एक मकान कन्टेन्टमेन्ट जोन घोषित

कटनी जिले के नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत माधवनगर के हेमु कालणी वार्ड क्रमांक 40 में कोरोना संक्रमित के पाये जानें पर संबंधित क्षेत्र में एक मकान को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर दिया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने प्रोटोकाल के तहत कन्टेनमेन्ट जोन घोषित करते हुये कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशिभूषण सिंह आदेश जारी कर दिये हैं। इस क्षेत्र में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इस संबंध में जारी आदेश के तहत नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत माधवनगर के हेमु कालणी वार्ड क्रमांक 40 में मानव महेश भवन 32 बंगला लाईन कोटवानी बाड़ा में कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर संक्रमित के मकान कन्टेनमेन्ट जोन में शामिल किया गया है।

नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत दो नये कन्टेन्टमेन्ट जोन घोषित


कटनी जिले के नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत दो क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित के पाये जानें पर संबंधित क्षेत्रों को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर दिया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने प्रोटोकाल के तहत कन्टेनमेन्ट जोन घोषित करते हुये Collector Katni एवं जिला मजिस्ट्रेट शशिभूषण सिंह आदेश जारी कर दिये हैं। इन क्षेत्रों में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इस संबंध में जारी आदेश के तहत नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत जालपा देवी वार्ड क्रमांक 08 अन्तर्गत साईं मंदिर के सामने शेर चौक, जीआर पब्लिक स्कूल के बगल के क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोर घोषित कर संक्रमित के मकान सहित कुल 3 मकानों को शामिल किया गया है। वहीं एनकेजे क्षेत्र में बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 19 में रामकुमार स्कूल के पास नया मोहल्ला एनकेजे को भी कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में संक्रमित के मकान सहित आस-पास के 2 मकानों को शामिल किया गया है।

कलेक्टर ने ली कोरोना के संबंध में निजी डॉक्टर्स की बैठक

शुक्रवार को Collector Katni शशिभूषण सिंह ने कोरोना के संबंध में जिले के निजी चिकित्सकों की बैठक ली। कलेकट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम, सिविल सर्जन डॅ0 यशवंत वर्मा सहित अन्य निजी चिकित्सक भी मौजूद थे।

कटनी विद्युत शेड में तैयार हुआ बैटरी से चलने वाला इंजन

रेलवे इन दिनों स्वदेशी तकनीक से इंजन बनाने का काम तेजी से कर रहा है। इस कड़ी में पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल ने एक ऐसा इंजन तैयार किया है, जो न तो डीजल से चलता है और न ही विद्युत से बल्कि यह बैटरी से ऑपरेट होगा। इस आधुनिक इंजन को मप्र के कटनी स्थित विद्युत लोको शेड के इंजीनियर ने तैयार किया है।

कलेक्टर ने किल कोरोना और कोविड उपचार की समीक्षा की

Collector Katni शशिभूषण सिंह ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन कक्ष में सभी चिकित्सक एवं कोविड केयर के पैरामेडिकल स्टाफ की बैठक लेकर किल कोरोना अभियान के फॉलोअप की कार्यवाही तथा जिले में पाये गये कोरोना पॉजीटिव मरीजों के उपचार सेवाओं एवं केस हिस्ट्री की समीक्षा की। चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ का हौसला अफजाई करते हुये कलेक्टर ने कहा कि सब बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। आप सबके सम्मिलित प्रयासों से जिले में कोरोना को हराने में निश्चित ही कामयाब होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम, सिविल सर्जन डॉ0 यशवंत वर्मा सहित जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सक उपस्थित थे।

एक माह में तैयार कर के दें 12 बैड का नवीन आईसीयू - कलेक्टर

Collector Katni शशिभूषण सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल कटनी का निरीक्षण कर ओपीडी कोविड केयर वॉर्ड, फीवर क्लीनिक, थर्मल स्क्रीनिंग, पैथालॉजी लैब, मेडिकल रिकॉर्ड रुम एवं ट्रूनाट मशीन लैब की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल के निचले तल पर बन रहे 12 बैड के नवीन आईसीयू का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया और एक माह के भीतर आईसीयू कम्पलीट कर जिला अस्पताल को हैण्ड ओव्हर करने के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम, सिविल सर्जन डॉ0 यशवंत वर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ0 आर0के0 सिंह सहित चिकित्सकगण उपस्थित थे।

ग्राम जुहली में बर्मल मोहल्ला क्षेत्र कन्टेनमेन्ट जोन घोषित

कटनी जिले के विकासखण्ड कटनी अन्तर्गत ग्राम जुहली में बर्मन मोहल्ला, तालाब गली में एक कोरोना संक्रमित के पाये जानें पर संबंधित क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति मकान सहित 5 मकानों को कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने प्रोटोकाल के तहत कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक 11 जुलाई को


राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन 11 जुलाई को होगा। यह बैठक में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11.30 बजे से आयोजित होगी। Collector Katni शशिभूषण सिंह ने इस बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमित एजेण्डा एवं अतिरिक्त एजेण्डा की सम्पूर्ण जानकारी मासिक पत्रक एवं आरएमएस पत्रक सहित आयोजित बैठक में निर्धारित बिन्दुओं पर अपने कार्यालय, अनुभाग तथा तहसीलों की जानकारी लेकर अनिवार्य रुप से उपस्थित रहें।

Jansampark Madhya Pradesh

उचित मूल्य की दुकानों द्वारा किये गये खाद्यान्न वितरण का होगा सत्यापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत मार्च, अप्रैल एवं मई माह में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, कोविड के तहत गरीब एवं जरुरतमंद परिवारों को वितरित किये गये खाद्यान्न के कार्य का सत्यापन करने के आदेश Collector Katni शशिभूषण सिंह द्वारा जारी किये गये हैं। जिसके तहत विभिन्न योजना के अन्तर्गत उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा सही वितरण किया गया है, इसका सत्यापन अभिलेखों के आधार पर एवं सतर्कता समिति के सदस्यों एवं उपभोक्ताओं से जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रारुप में 7 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। इस कार्य के लिये कलेक्टर श्री सिंह ने विकासखण्डवार अधिकारियों को नियुक्त करते हुये दायित्व सौंपा है।

जिला प्रवीण्य सूची के छात्रों का होगा सम्मान

माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाई स्कूल कक्षा 10वीं में जिले की प्रवीण्य सूची में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान 8 जुलाई को Collector Katni शशिभूषण सिंह करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी बी0बी0 दुबे ने बताया कि जिले की प्रवीण्य

एक भी व्यक्ति सर्विलांस सर्वे से छूटे नहीं - कलेक्टर

किल कोरोना अभियान और गरीब कल्याण अभियान की समीक्षा

प्रदेश में कोरोना महामारी के समूल उन्मूलन के लिये 1 जुलाई से 15 जुलाई तक किल कोरोना अभियान के तहत जिले के प्रत्येक परिवार का घर-घर जाकर सर्विलांस सर्वे किया जायेगा। Collector Katni शशिभूषण सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से तहसील और ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर वन मण्डलाधिकारी राजेश राय, अपर कलेक्टर साकेत मालवीय, सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे, आयुक्त नगर निगम आर0पी0 सिंह, एसडीएम बलबीर रमन, डिप्टी कलेक्टर नदीमा शीरी व संघमित्रा गौतम, जिला महिला बाल विकास अधिकारी नयन सिंह, महाप्रबंधक उद्योग अजय श्रीवास्तव, एसीईओ गौरव पुष्प, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम, सिविल सर्जन डॉ0 यशवंत वर्मा, एनआईसी प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव, जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव भी उपस्थित रहे।

Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (40) Sports (37) Know About (35) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) How To Do (13) Indian Court (13) Ladies Corner (12) Business (10) Farmers (9) Finance (9) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Do You Know (4) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Kitchen Tips (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) YouTube (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Proud of India (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)