Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :
Showing posts with label M.P.- News. Show all posts
Showing posts with label M.P.- News. Show all posts

कटनी (मध्य प्रदेश) की आज की टॉप 10 खबरें – 23 जुलाई 2025

 📍कटनी (मध्य प्रदेश) की आज की टॉप 10 खबरें – 23 जुलाई 2025


मध्य प्रदेश के कटनी जिले से आज की दिनभर की प्रमुख खबरें नीचे प्रस्तुत हैं। प्रशासन, कानून-व्यवस्था, शिक्षा और आम जनता से जुड़ी यह खबरें आपके लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण हो सकती हैं।


📰 1. कलेक्टर के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक प्रोफाइल


कटनी जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं।


🧊 2. वेंडरों ने ट्रेन यात्री से की मारपीट


वेरावल–जबलपुर एक्सप्रेस में एक यात्री ने खाने की गुणवत्ता और पानी की कीमत को लेकर शिकायत की। इस पर वेंडरों ने ग्रुप बनाकर उस यात्री की सरेआम पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


⚖️ 3. उर्दू शिक्षक के ट्रांसफर पर हाईकोर्ट का आदेश


मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी भी शिक्षक को उस स्कूल में पदस्थ नहीं किया जाना चाहिए जहां वह विषय ही नहीं पढ़ाया जाता। यह फैसला कटनी के एक उर्दू शिक्षक के ट्रांसफर विवाद के बाद आया।


🖥️ 4. प्रदेश में बनेगा बड़ा डेटा सेंटर


भोपाल में अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गई है। साथ ही ग्वालियर और उज्जैन मेलों से वाहन खरीदने पर 50% टैक्स छूट दी जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।


🪓 5. वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला


जंगल में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कई वनकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।


🌸 6. फूलों की खेती में बढ़त


मध्य प्रदेश फूलों की खेती के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है और अब देश में तीसरे स्थान पर पहुँच चुका है। कटनी के कई किसान अब पारंपरिक खेती छोड़कर फूलों की व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं।


🏫 7. 48 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं


कटनी जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी पाई गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 48 स्कूल ऐसे हैं जहाँ एक भी शिक्षक नियुक्त नहीं है, जबकि कुछ स्कूलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं


🚔 8. आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई


कटनी के खिरहनी क्षेत्र में एक आदिवासी युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपी ग्राम सरपंच समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


🛣️ 9. हाईवे लूटकांड में आरोपी गिरफ्तार


एनएच 30 पर हुई लूटपाट की घटना में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक सब-इंस्पेक्टर की बंदूक लेकर भाग रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया।


🛵 10. दो बाइक की टक्कर में मौत


बड़वारा क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा अत्यधिक गति और गलत दिशा में चलने के कारण हुआ।

अब तक एक लाख 25 हजार श्रमिक मध्यप्रदेश वापस आये

श्रमिकों की वापसी का सिलसिला जारी

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि अब तक विभिन्न प्रदेशों में फँसे मध्यप्रदेश के करीब एक लाख 25 हजार श्रमिक वापस लाये जा चुके हैं। गुजरात से 6 हजार लोग आज आये हैं। प्रतिदिन विभिन्न प्रदेशों से 4 से 5 हजार लोग पैदल आ रहे हैं। इनमें से सर्वाधिक उत्तर प्रदेश से आ रहे हैं। आज तक गुजरात से 55 हजार एवं राजस्थान से 40 हजार श्रमिक वापस लाये जा चुके हैं।

मनरेगा में आवश्यकतानुसार बनेंगे नए जॉब कार्ड



राज्य में 14 लाख 64 हजार मजदूरों की दूर हुई रोजी रोटी की चिंता
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रमिकों से की बातचीत

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने आज राज्य में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बातचीत की। ये श्रमिक पहली बार संबंधित जिले के कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ इस तरह की कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए और मुख्यमंत्री से चर्चा कर सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर जरूरतमंद को पात्रतानुसार कार्य उपलब्ध करवाया गया है। लोग तकलीफ में न आएं, इसके लिए आवश्यकतानुसार नए जॉब कार्ड भी तैयार किए जाएंगे।

पुलिस हेल्प - डेस्क का गठन


Image may contain: 1 person

मध्यप्रदेश के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को तत्काल मदद मिल सके, इसके लिए
गृह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय भोपाल में राज्य स्तरीय पुलिस हेल्प-डेस्क का गठन कर दिया गया है। मंत्री डॉ मिश्रा ने बताया है कि कर्त्तव्यरत पुलिस अधिकारियों , कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों के दिवंगत होने पर उनके परिवार के मुखिया की भूमिका अब पुलिस मुख्यालय निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का गृह विभाग सारी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा।

मनरेगा में मिला सवा 11 लाख से अधिक श्रमिकों को काम


भोपाल : सोमवार, मई 4, 2020, 12:34 IST


कोविड-19 के आकस्मिक हमले से प्रदेश के उस तबके के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया था, जो रोज कमाता और खाता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 23 मार्च 2020 को नई सरकार के गठन के साथ ही सरकार ने कोरोना से मुक्ति और जरूरतमंद हाथों को काम देने के प्रयास तेजी से प्रारंभ किए।

रेड जोन में नहीं खुलेंगी नाई की दुकान, green और orange Zone के लिए भी शर्ते लागू - Coronavirus Lock Down 3.0

एक बड़ा सवाल नाई की दुकान को लेकर भी उठा है। कारण यह कि डेढ़ महीने से ज्यादा वक्त से लोग घर में कैद हैं लॉकडाउन आगे बढ़ाने जाने के बाद से हर किसी को यह जानने की उत्सुकता है कि उनका शहर Red, Green या Orange किस Zone में है, तथा उसे किन-किन सुविधाओं की छूट मिलना है। ऑरेंज जोन के साथ ही ग्रीन जोन में नाई की दुकान, सैलून खोलने के मंजूरी दे दी गई है।
जाने कहां-कहां और क्या-क्या बंद रहेगा और क्या खुलेगा
Red Zone में बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। जिले के अंदर और दो जिलों के बीच भी बसें नहीं चल पाएंगी। इसी तरह कुछ शर्तों के साथ रेड जोन में शराब तथा तंबाकू की दुकानें खुलेंगी।

राधिका मैरिज गार्डन को कारण बताओ नोटिस जारी

कोविड-19 महामारी फैलने से रोकने के उद्देश्य से लॉकडाउन अवधि में कटनी शहर के विभिन्न मैरिज गार्डन को कोरेन्टाईन सेन्टर के रुप में अधिगृहित किया गया है। इसी क्रम में राधिका मैरिज गार्डन में कोरेन्टाईन सेन्टर की आवश्यक व्यवस्थायें कर उपयोग के लिये उपलब्ध नहीं कराने पर एसडीएम बलबीर रमन ने गार्डेन संचालक को नोटिस जारी किया है। 

राधिका मैरिज गार्डेन बस स्टेण्ड कटनी के संचालक श्रीमती राधारानी गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा गया है कि 30 अप्रैल को जिला चिकित्सालय के डॉक्टर, नर्स एवं अन्य स्टाफ को कोरेन्टाईन रखने के लिये नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार आपके गार्डेन में आवश्यक व्यवस्थायें की पूर्ति के संबंध में स्टाफ एवं श्री सुरेश गुप्ता से चर्चा की गई। जिसके दौरान आपके द्वारा मैरिज गार्डेन कोरेन्टाईन सेन्टर के रुप में देने से मना किया गया है। यह कृत्य मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य अधिनियम 1949 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के विपरीत है। इस संबंध में अपना जवाब 2 दिनों में प्रस्तुत करें क्यों न आपके विरुद्ध शासन के निर्देशानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाये।

मध्यप्रदेश - दूसरे राज्यों में फंसे अपने 1.10 लाख मजदूरों को घर लाएगी प्रदेश सरकार

  • मप्र के लाखों मजदूरों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ा अभियान शुरू करने जा रहे हैं
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उप्र के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर ली है

भोपाल. दूसरे राज्यों में फंसे मप्र के लाखों मजदूरों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ा अभियान शुरू करने जा रहे हैं। मप्र के अन्य राज्यों में 1.10 लाख मजदूर फंसे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उप्र के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर ली है।

Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (40) Sports (37) Know About (35) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) How To Do (13) Indian Court (13) Ladies Corner (12) Business (10) Farmers (9) Finance (9) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Do You Know (4) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Kitchen Tips (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) YouTube (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Proud of India (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)