Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

मॉनसून बाइट: पनीर पकौड़ा




बारिश के मौसम में गरम-गरम पकौड़े खाने का मज़ा ही अलग है. और यदि पकौड़े पनीर के हों, तो खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है. पनीर बच्चों व बड़ों सभी को बेहद पसंद होता है. तो फिर क्यों न बारिश के साथ-साथ लिया जाए टेस्टी पनीर पकौड़ों का मज़ा.

सामग्रीः 

500 ग्राम पनीर (बड़े-बड़े टुकड़ों में कटा हुआ) 

आधा कप बेसन 

1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट 

1-1 टीस्पून हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला व अमचूर पाउडर 

आधा कप कॉर्नफ्लोर 

तलने के लिए तेल 

नमक स्वादानुसार 

आवश्यकतानुसार पानी 

विधिः 

पनीर और चाट मसाला छोड़कर बाकी सारी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें. 

पनीर के टुकड़े बेसन के घोल में डुबोकर गरम तेल में डीप फ्राई कर लें. 

चाट मसाला छिड़ककर गरम-गरम सर्व करें

Source - Meri Saheli