Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

Indra Nooyi के 3 टिप्स जो देंगे आपके करियर को बूस्ट





इंदिरा नूई ने आज पेप्सिको के मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफ़ा दे दिया. नूई पिछले करीब 12 सालों से पेप्सिको की सीईओ थीं. 3 अक्टूबर से पेप्सिको के अध्यक्ष रामन लागुर्ता, नूई की जगह लेंगे. पेप्सिको ने कहा कि नूई के जाने के बाद, वरिष्ठ नेतृत्व टीम में कोई बदलाव नहीं होगा. इस घोषणा के बाद पेप्सिको के प्रीमार्केट स्टॉक की कीमत में कुछ गिरावट आई है.



आइये जानते हैं इंदिरा नूई के 3 टिप्स जिससे आपके करियर को मिलेगा बूस्ट.

वर्तमान काम को बेहतर तरीके से करें


यह जरा अजीब सा हो सकता है, लेकिन नूई का कहना है कि अगर आप एक कंपनी के कार्यकारी प्रमुख बनना चाहते हैं तो आप अगर किसी चीज़ को लेकर कंफ्यूज हैं तो उसे छोड़कर वर्तमान पर ध्यान केंद्रित देना चाहिए.

सबसे पहले, ‘मैं सीईओ बनना चाहता हूं’ कहना या सोचना मत शुरू करें क्योंकि जिस क्षण आपके दिमाग में यह बात आती है कि आपको सीईओ बनना है, आप भूल जाते हैं कि आपको करना क्या है.

वर्तमान नौकरी पर ध्यान दें ताकि लोग आपके बारे में कहें कि, “कोई भी उस काम को सुमन की तरह नहीं कर सकता है, जितना बेहतर वो करता है.”

Hip-Pocket स्किल बनाएं

नूई का कहना है कि आपके पास “हिप-पॉकेट स्किल” होनी चाहिए, किसी ऐसे चीज़ में जिसमें आप बेहतर हों और, उसे और बेहतर करें. नूई अपने हिप-पॉकेट स्किल के बारे में बताती हैं कि,”मैं जटिल मुद्दों को आसान भाषा में समझाने में सक्षम हूं और इसी कारण मुझे पेप्सिको में जगह बनाने में मदद मिली.”

लोगों को आपको देखकर यह कहना चाहिए कि, “आप इस मुद्दे के बारे में जानते हैं और आप ही एकमात्र व्यक्ति हैं जो इसको लेकर जवाब दे सकता है या फिर इसमें मदद कर सकता है”, नूई बताती हैं. बेहतर स्किल आपको मूल्यवान बनाता है और मूल्यवान होने के बाद ही आप प्रचारित होते हैं.

नूई का कहना है कि, “कंपनी के अंदर, लोगों को वास्तव में आपकी क्षमताओं को महत्व देना होगा.”

साहसी बनें

यह चरित्र के लिए मुख्य घटकोण में से है. “साहस. मुझे लगता है कि आज सबसे ज्यादा कमी इसी की है,” नूई कहती हैं. यदि आप महान बनना चाहते हैं तो कभी आपको स्टैंड लेना आना चाहिए. यदि आपको किसी भी चीज़ को लेकर दृढ़ता से महसूस करते हैं, तो आप जो भी सुझाव दे रहे हैं उसके बचाव करने का साहस रखें”, नूई बताती हैं. वे लोग जिस चीज़ में यकीन करते हैं और उस पर स्टैंड लेते हैं यही उनको महान बनाता है और इसी के जरिए कंपनियों और समुदायों में महत्वपूर्ण बदलाव करने में मदद कर सकते हैं.

Source - FE 


Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (40) Sports (37) Know About (35) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) How To Do (13) Indian Court (13) Ladies Corner (12) Business (10) Farmers (10) Finance (9) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Do You Know (4) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Kitchen Tips (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) YouTube (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Proud of India (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)