Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

Honor View 20 होगा अमेजन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन, रजिस्ट्रेशन शुरू

Honor View 20 होगा अमेजन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन, रजिस्ट्रेशन शुरू

Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने बुधवार यानी 26 दिसंबर को चीनी मार्केट में Honor V20 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लॉन्च के ठीक एक दिन बाद इसके ग्लोबल वेरिएंट यानी Honor View 20 को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात को कंफर्म कर दिया है कि हॉनर व्यू 20 के लिए अमेजन इंडिया रिटेल पार्ट्नर होगा।
Amazon पर Honor View 20 स्मार्टफोन के लिए एक अलग से पेज बनाया गया है। यहां coming soon के साथ इच्छुक ग्राहकों के लिए नोटिफाई मी का बटन दिया गया है। रजिस्टर करने के बाद जब भी फोन की प्री-बुकिंग शुरू होगी आपको नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। भारत में Honor View 20 का दाम और उपलब्धता से संबंधित जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में हैंडसेट को अगले महीने उतारा जा सकता है। कंपनी पेरिस में 22 जनवरी को एक इवेंट भी आयोजित करने वाली है। बता दें कि चीन में हॉनर वी20 की बिक्री 28 दिसंबर यानी कल से शुरू होगी।



Honor View 20 की भारत में संभावित कीमत

चीनी मार्केट में हॉनर वी20 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे चीनी मार्केट में 3,499 चीनी युआन (करीब 35,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन चार्म ब्लू, रेड और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। Honor ने इस फोन का Moschcino Edition भी लॉन्च किया है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन का दाम 3,999 चीनी युआन (करीब 40,600 रुपये) है। डिवाइस लाल और ब्लू रंग में आएगा। उम्मीद है कि भारत में Honor View 20 की कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
Honor View 20 के स्पेसिफिकेशन

Honor V20 का ही ग्लोबल वेरिएंट है हॉनर वी20, ऐसे में उम्मीद है कि दोनों के स्पेसिफिकेशन एक दूसरे से मिलते जुलते होंगे। डुअल-सिम Honor V20 उर्फ हॉनर व्यू 20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मैजिकयूआई 2.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor V20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। यह प्राइमरी सेंसर एफ/1.8 अपर्चर, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ऑटोफोकस, एआई एचडीआर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 3D Time of Flight (ToF) सेंसर भी काम करेगा। इस पर इमेज का डेप्थ कैपचर करने की जिम्मेदारी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। एआई फोटो, नाइट सीन, पोर्ट्रेट, फन एआर, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।
Honor V20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि Honor V20 लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से फोन अपने आप ही डेटा और वाई-फाई के बीच स्विच कर लेता है। ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
Source - NDTV








Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (40) Sports (37) Know About (35) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) How To Do (13) Indian Court (13) Ladies Corner (12) Business (10) Farmers (9) Finance (9) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Do You Know (4) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Kitchen Tips (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) YouTube (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Proud of India (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)