शॉपिंग से पहले ब्रा का सही साइज़ पता करने के स्मार्ट टिप्स जान लें


शॉपिंग पर जब आप ब्रा खरीदने के लिए जाती हैं तो आपको बड़ी परेशानी होती है। दरअसल में बहुत कम लड़कियों का ब्रा का सही साइज़ लेना आता है। शायद आप ये नहीं जानती हैं ब्रा का साइज़ उम्र और वजन के हिसाब से बदलता रहता है। सिर्फ पुरानी ब्रा टाइट हो जाए तो एक साइज़ बड़ी ब्रा खरीद लें ऐसा नहीं होता।

ब्रेस्ट साइज़ को नापने के कई तरीके हैं। इंची टेप से जब आप नाप लेती हैं तो उसे कैसे लेना चाहिए ज्यादातर लड़कियों को ये भी पता नहीं होता। अगर आप शॉप पर हैं तो आप ट्रायल रुम में जाकर पहनकर देखने के बाद ही ब्रेस्ट साइज़ बता पाती हैं लेकिन आप इसे अगर पहनकर नहीं देख पाएंगी तो आप इसे कैसे खरीदें क्योंकि ये जरुरी नहीं कि हर ब्रांड की ब्रा का साइज़ आपके लिए परफेक्ट ही हो। ब्रांड के हिसाब से ब्रा की फिटिंग अलग होती है इसलिए आप यूं ही एक साइज़ बताकर अपने लिए सही ब्रा नहीं खरीद सकती।

सबसे पहले ले अंडर बस्टलाइन का नाप 

ब्रेस्ट साइज़ को जब आप इंची टेप से ब्रा खरीदने से पहले नाप रही हैं तो आप सबसे पहले अंडर बस्टलाइन यानि ब्रेस्ट को सबसे नीचे से नापें। 99 प्रतिशत लड़कियों की अंडर बस्टलाइन से 5 इंच बड़ा होता है उनका ब्रेस्ट साइज़। उदाहरण से समझिए अगर आपकी अंडर बस्टलाइन 29 है तो आप इसमें 5 जोड़ लें तो आपकी ब्रा का साइज़ 34 हो जाएगा। 

ऐसे लें ओवर बस्टलाइन का नाप 

ओवर बस्टलाइन जैसा की आप नाम से ही समझ गयी होंगी फिर भी ये जान लें कि ब्रेस्ट के सबसे उभरे हुआ हिस्से को ओवर बस्टलाइन कहते हैं। अगर आप इंची टेप से इसका नाप ले रही हैं तो अपने हाथों को एकदम नीचे रख कर लें। तो आपको ब्रा का सही साइज़ मिल जाएगा

ऐसे लें कप का नाप 

वैसे तो ब्रा के कप में स्टेंडर्ड साइज़ ही आता है। लेकिन फिर भी आपको अगर अपने लिए परफेक्ट कप साइज़ जानना है तो आप ब्रेस्ट की अंडर बस्टलाइन और ओवर बस्टलाइन को माइनस कर लें जो नाप आपको मिलेगा वो आपका कप साइज़ होगा। यानि आपने अगर अंडर बस्टलाइन 29 नापा है और ओवर बस्टलाइन 34 नापा है तो आपका कप साइज़ 5 इंच हो गया।

इन बातों को ध्यान में रखनकर अगर आप ब्रा की शॉपिंग करेंगी तो आपको हमेशा परफेक्ट साइज़ की ब्रा ही मिलेगी। वैसे ब्रा का परफेक्ट साइज़ होना बेहद जरुरी है नहीं तो आपको इससे कई तरह की बीमारियां और परेशानियां भी हो सकती हैं।

Source - Aaj Tak