Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

अमरूद के 9 अमेज़िंग फ़ायदे ( 9 Amazing Guava Benefits)





अमरूद कई पोषक एवं औषधीय गुणों से युक्त होने के कारण सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद है. आंवला, नींबू, संतरा व चेरी के बाद अमरूद ही ऐसा फल है, जिसमें विटामिन ‘सी’ प्रचुर मात्रा में मिलता है. बारहमासी फल होने की वजह से अमरूद का सामान्य व औषधीय उपयोग पूरे साल किया जा सकता है.

कब्ज़

* हमेशा कब्ज़ रहने की शिकायत हो, तो लगातार कुछ दिनों तक सुबह खाली पेट पके अमरूद खाएं. कब्ज़ की समस्या हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगी.

अपचन

* दोपहर के भोजन के तुरंत बाद अगर अमरूद खाएंगे, तो अपचन की समस्या कभी नहीं होगी और गरिष्ठ से गरिष्ठ खाना भी पच जाएगा.

सांस की दुर्गंध

* अमरूद का फल ही नहीं, इसकी डाली भी फ़ायदा पहुंचाती है. सांस की दुर्गंध की समस्या हो, तो इसकी डाली से रोज़ एक बार दातून करें. सांस की दुर्गंध का नाश तो होगा ही, दांत भी चमक जाएंगे.

* अमरूद की टहनी से दातून करने से दांत दर्द ठीक हो जाता है और हिलते हुए दांत मज़बूत होते हैं.

ज़ुकाम

* ज़ुकाम और सर्दी होने पर अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए. लेकिन गुनगुने पानी के साथ इसके बीजों का सेवन करने से ज़ुकाम उड़न-छू हो जाता है.

अफरा

* अफरा होने पर अमरूद पर नमक और कालीमिर्च लगाकर खाएं. फ़ायदा होगा.

मुंह के छाले

* अमरूद की पत्तियों में भी औषधीय गुण होते हैं. मुंह में छाले पड़ जाएं, तो इसकी पत्तियों को पानी में उबालें और इस पानी से कुल्ला करें. इससे मुंह के छाले तो ठीक होंगे ही, गला व जीभ भी साफ़ हो जाएंगे.

वीर्यवर्द्धन

* अमरूद को अच्छी तरह धोने के बाद बिना छीले ही काट कर महीन पीस लें और इसमें दूध मिलाएं. फिर इसे छानकर सेवन करें. ऐसा नियमित करने पर वीर्य की वृद्धि होती है.

नशामुक्ति

* अमरूद के बीज, पत्तियां और फल का सेवन करने से भांग, शराब, गांजा आदि का नशा उतर जाता है. यही नहीं, इनका नियमित उपयोग करने से इन नशीली चीज़ों के सेवन की आदत भी छूट जाती है.

* नियमित अमरूद के पत्ते चबाने से सिगरेट पीने और पान खाने की आदत भी छूट जाती है.

भूख कम लगना

* यदि किसी वजह से भोजन में अरुचि हो गई और भूख कम लगती हो तो अमरूद का सेवन करें. यह समस्या नहीं रहेगी. रात में अमरूद न खाएं, इसकी तासीर ठंडी होती है, अत: इसे शाम को और रात में न खाएं. ख़ासकर सर्दियों में दोपहर या तीसरे पहर में ही इसका सेवन करना उचित रहता है.

Source - MS 

Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (40) Sports (37) Know About (35) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) How To Do (13) Indian Court (13) Ladies Corner (12) Business (11) Farmers (10) Finance (10) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Do You Know (5) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) Tourist Place (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) YouTube (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Kitchen Tips (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place History। (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Earn Money (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Proud of India (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)