Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

पाकिस्तान की जेलों में कैद हैं 261 भारतीय, उच्चायोग को सौंपी लिस्ट



पाकिस्तान सरकार ने 261 भारतीय कैदियों की लिस्ट इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंपी है. लिस्ट में शामिल 261 कैदियों में से 52 सामान्य नागरिक हैं, जबकि 209 मछुआरे कैदी हैं. वहीं भारत सरकार की तरफ से भी पाकिस्तानी कैदियों की लिस्ट नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग को दी गई है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये कदम 21 मई 2008 को भारत और पाकिस्तान के बीच राजनायिक समझौते के प्रावधानों के तहत उठाया गया है. दरअसल, दोनों देशों के बीच हुए समझौते के मुताबिक भारत और पाकिस्तान अपने देशों की जेल में मौजूद कैदियों की लिस्ट साल में दो बार को एक-दूसरे को सौंपी जाती है

इसी समझौते के तहत आज (सोमवार) पाकिस्तान और भारत ने एक-दूसरे को कैदियों की लिस्ट दी है. पाकिस्तान ने 261 भारतीय कैदियों की लिस्ट जारी की है, वहीं भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग को जो लिस्ट सौंपी है उसमें 256 नागरिक और 99 मछुआरे शामिल हैं.

बता दें कि पाकिस्तान द्वारा जारी लिस्ट में मछुआरों की संख्या इसलिए ज्यादा है क्योंकि वह अनजाने में भारतीय सीमा पार करके पाकिस्तान समुद्री सीमा में मछलियां पकड़ने चले जाते हैं. जबकि भारत में पाकिस्तानी संदिग्ध ज्यादा गिरफ्तार किए जाते हैं.

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक करार के मुताबिक एक साल में दो बार यानी 1 जनवरी और 1 जुलाई को कैदियों की लिस्ट एक-दूसरे को जारी की जाती है.

Source - Aaj Tak